विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जम्मू-कश्मीर के पुंछ में दिखा पाकिस्तानी ड्रोन, भारतीय सेना ने फायरिंग कर खदेड़ा; सर्च ऑपरेशन जारी

Published: Sun, 01 Mar 2026 10:46 AM (IST)Updated: Sun, 01 Mar 2026 12:14 PM (IST)

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (LoC) पार से भारतीय सीमा में घुसे एक पाकिस्तानी ड्रोन पर सेना ने ...और पढ़ें

HighLights

  1. पुंछ में LoC पर पाकिस्तानी ड्रोन ने की घुसपैठ

  2. भारतीय सेना ने ड्रोन पर की ताबड़तोड़ फायरिंग

  3. ड्रोन वापस PoK लौटा, सर्च ऑपरेशन जारी

डिजिटल डेस्क, जम्मू। रविवार सुबह जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में लाइन ऑफ कंट्रोल (LoC) पार से भारतीय सीमा में घुसे एक पाकिस्तानी ड्रोन को गिराने के लिए सेना के जवानों ने फायरिंग की।

हालांकि, अधिकारियों ने बताया कि ड्रोन दिगवार इलाके में थोड़ी देर मंडराने के बाद पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में लौट गया। तीन दिनों में यह दूसरी बार था जब सीमा पार से ड्रोन की हलचल देखने के बाद सैनिकों ने फायरिंग की।

अधिकारियों ने बताया कि एक फॉरवर्ड पोस्ट पर तैनात सैनिकों ने सुबह करीब 6.10 बजे दुश्मन के ड्रोन को देखा और उसे गिराने के लिए एक दर्जन से ज्यादा राउंड फायरिंग की।

हालांकि, ड्रोन गोलियों से बच गया और तुरंत वापस लौट गया। अधिकारियों ने बताया कि यह पक्का करने के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया कि ड्रोन से कोई हथियार या नशीले पदार्थ तो नहीं गिराए गए। 27 फरवरी को भी सैनिकों ने इसी इलाके में एक पाकिस्तानी ड्रोन पर फायरिंग की थी।

सामाचार एजेंसी पीटीआई की इनपुट के साथ।