भारत, चीन सेना के बीच बार्डर पर्सनल बैठक
राज्य ब्यूरो, जम्मू : दीपावली पर भारत और चीन के सैनिकों के प्रतिनिधिमंडलों के बीच लद्दाख के
By JagranEdited By: Published: Tue, 06 Nov 2018 02:16 AM (IST)Updated: Tue, 06 Nov 2018 02:16 AM (IST)
राज्य ब्यूरो, जम्मू : दीपावली पर भारत और चीन के सैनिकों के प्रतिनिधिमंडलों के बीच लद्दाख के चुछुल क्षेत्र में बार्डर पर्सनल बैठक आयोजित हुई। भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व ब्रिगेडियर बीके पुरोहित और कर्नल एसएस लांबा कर रहे थे। चीन की सेना के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व सीनियर कर्नल जिन हांग चेन और र्कल सांग यांग ली ने किया। रक्षा प्रवक्ता के अनुसार कार्यक्रम का आरंभ दोनों प्रतिनिधिमंडलों का नेतृत्व कर रहे अधिकारियों ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। दोनों ओर से वास्तविक नियंत्रण रेखा पर शांति स्थापित करने पर जोर दिया गया। इस दौरान भारतीय संस्कृति को दर्शाता सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुआ। दोनों पक्षों के बीच शांतिपूर्वक और सौहार्दपूर्ण माहौल में बातचीत हुई।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें