भारत-चीन सैनिकों के बीच हाथापाई के बाद लद्दाख सीमा पर तनाव
पीएलए के सैनिकों ने इलाके में भारतीय सैनिकों की मौजूदगी पर कड़ी आपत्ति जताई। पहले तो वाद-विवाद हुआ और फिर बात हाथापाई तक पहुंच गई।
By Rahul SharmaEdited By: Published: Thu, 12 Sep 2019 10:27 AM (IST)Updated: Thu, 12 Sep 2019 10:27 AM (IST)
लेह, जेएनएन। पूर्वी लद्दाख में भारत और चीन के सैनिकों के बीच लंबे समय तक चले टकराव के बाद दोनों देशों की सीमा पर तनाव बढ़ गया है। 134 किमी लंबी पैंगोंग त्सो के उत्तरी किनारे पर बुधवार सुबह दोनों देशों के सैनिकों के बीच उस समय तनातनी शुरू हुई जब भारतीय सेना के जवान गश्त पर थे। चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के सैनिक उनके सामने आ गए। पीएलए के सैनिकों ने इलाके में भारतीय सैनिकों की मौजूदगी पर कड़ी आपत्ति जताई। पहले तो वाद-विवाद हुआ और फिर बात हाथापाई तक पहुंच गई।
अभी तक मिली जानकारी के अनुसार भारत और चीन सीमा पर अभी भी तनाव बना हुआ है। अन्य विवरण प्रतिक्षारत है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें