आयकर विभाग ने तीसरे दिन भी जांचे वही खाते
आय के ज्ञात स्त्रोतों से अधिक की संपत्ति अर्जित करने पर आयकर विभाग द्वारा दो दर्जन के करीब व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर किए गए सर्वे के दौरान जब्त किए गए बेनामी संपत्ति के दस्तावेजों की तीसरे दिन पड़ताल की। सुबह सवेरे शुरू हुई जांच में इंकम टैक्स के वरिष्ठ अधिकारियों ने बेनामी संपत्ति होने के शंक में जब्त किए गए दस्तावेजों की गहनता से जांच की। इंकम टैक्स विभाग के सूत्रों के मुताबिक अभी तक जांच में आतंकवाद के लिए मनी लॉनडरिग का मामला सामने नही आया है। लेकिन बेनामी चल अचल संपत्ति अर्जित करने का मामला जरूर है।
जागरण संवाददाता, जम्मू : आय के ज्ञात स्त्रोतों से अधिक की संपत्ति अर्जित करने पर आयकर विभाग द्वारा दो दर्जन के करीब व्यापारिक प्रतिष्ठानों के सर्वे के दौरान जब्त किए गए दस्तावेजों की तीसरे दिन पड़ताल हुई। इन्कम टैक्स विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने बेनामी संपत्ति होने के शंका में जब्त दस्तावेजों की गहनता से जांच की।
सूत्रों के मुताबिक अभी तक जांच में टेरर फंडिंग का मामला सामने नहीं आया है, लेकिन बेनामी संपत्ति अर्जित करने का मामला जरूर है। करोड़ों रुपये के आयकर को छुपाने के लिए बिजनेस बांटा गया है, उनके वही खातों को जोड़ कर जांच की जा रही है। आयकर विभाग ने 14 मार्च को जम्मू और श्रीनगर में करीब 24 व्यापारिक प्रतिष्ठानों के सर्वे कर चार करोड़ से अधिक रुयपे की नगदी और करोड़ों रुपये के जेवरातों को कब्जे में लिया था। वही खातों की जांच कुछ और दिन चलने की संभावना है। कुछ व्यापरियों के घरों पर सर्वे के दौरान मकानों को सील किया गया है। विभाग इस बात की भी जांच कर रहा है कि कहीं इस बेनामी संपत्ति का आगामी चुनावों में तो नही किया जाना था।