अभिनेत्री ने किया सैलून एंड सपा का उद्घाटन
संवाद सहयोगी, आरएसपुरा : सतवारी-आरएसपुरा मुख्य मार्ग पर स्कास्ट के सामने माता संतो देवी कां
संवाद सहयोगी, आरएसपुरा : सतवारी-आरएसपुरा मुख्य मार्ग पर स्कास्ट के सामने माता संतो देवी कांप्लेक्स में सोमवार को मॉडल व अभिनेत्री मिस दिया शर्मा ने ब्यूटी एंड सपा दा सैलून का रिबन काट कर उद्घाटन किया।
दिया शर्मा ने सैलून की मालिक नेहा कर्ण भगत को बधाई देते हुए कहा कि यह बुहत अच्छा है कि देश कि महिलाएं आगे आ रही हैं। आत्मनिर्भर बन रही हैं। देश के विकास के लिए यह बहुत जरूरी है। सैलून कि मालिक व एमडी नेहा कर्ण भगत ने बताया कि इस तरह का सैलून आरएसपुरा सहित आसपास के क्षेत्र में पहली बार खोला गया है। इस सैलून में महिलाओं की साज-सज्जा एवं सौंदर्य प्रसाधनों के लिए विशेषज्ञों की पूरी टीम उपलब्ध है।
इस मौके पर कर्ण भगत, वार्ड पार्षद किशेार शर्मा, अंजू बाला, नरेंद्र सिह, भाजपा मंडल प्रधान देवेंद्र शर्मा व मनमोहन सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।