अंतर कॉलेज फेंसिंग प्रतियोगिता: रियासी की महिला खिलाड़ियों का फेंसिंग में वर्चस्व Jammu News
आज के मुकाबलों में छोटू लाल शर्मा रचना जम्वाल भीष्म सिंह जम्वाल उज्ज्वल गुप्ता अजय कुमार श्रेया चिब और पद्म सिंह खेल अधिकारियों के रूप में मौजूद थे।
जम्मू, जागरण संवाददाता। गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज रियासी की खिलाड़ियों ने अंतर कॉलेज फेंसिंग प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर महिला वर्ग में अपना वर्चस्व बनाए रखा। जम्मू यूनिवर्सिटी के खेल एवं शारीरिक शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित दो दिवसीय महिला वर्ग की प्रतियोगिता यूनिवर्सिटी के जिम्नेज्यिम हॉल में शुरू हुई।
सेबर के एकल वर्ग में गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज मिश्रीवाला की मीना कुमार ने स्वर्ण, गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज रियासी की अनुराधा ने रजत, गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज की सोनिया व अंशिका ने पहला और दूसरा कांस्य पदक जीता।
फॉयल के एकल वर्ग में गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज रियासी की दीक्षा स्वर्ण पदक, गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज रियासी की दीपिका रजत पदक, जम्मू कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी की गजल व पीजी विभाग की आकांक्षा सभ्रवाल ने पहले और दूसरे कांस्य पदक हासिल किए।
सेबर के टीम वर्ग में गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज रियासी ने बाजी मारी। अनिष्का, सोनिया, अर्चना और दीपिका ने शानदार प्रदर्शन किया। गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज मिश्रीवाला ने रजत पदक जीता। ईवा, तनु, मीना और दीक्षा ने टीम वर्ग में भाग लिया।
आज के मुकाबलों में छोटू लाल शर्मा, रचना जम्वाल, भीष्म सिंह जम्वाल, उज्ज्वल गुप्ता, अजय कुमार, श्रेया चिब और पद्म सिंह खेल अधिकारियों के रूप में मौजूद थे।