नोरेकल पब्लिकेशंस को मिला आइकॉन इंडिया अवार्ड
जागरण संवाददाता, जम्मू : नोरेकल पब्लिकेशन के को प्रतिष्ठित इंडिया आइकॉन अवार्ड 2019 मिला है। यह अवार
By JagranEdited By: Published: Fri, 15 Nov 2019 08:30 AM (IST)Updated: Fri, 15 Nov 2019 08:30 AM (IST)
जागरण संवाददाता, जम्मू : नोरेकल पब्लिकेशन के को प्रतिष्ठित इंडिया आइकॉन अवार्ड 2019 मिला है। यह अवार्ड ब्लिडविक की ओर से जी ग्रुप के सहयोग से दिया गया है।
इस प्रतिष्ठित अवार्ड को नोरेकल ग्रुप की चेयरपर्सन वेद महाजन और डायरेक्टर स्वाति महाजन ने प्राप्त किया। उन्हें यह सम्मान यूएन गुडविल की एंबेसडर एवं बालीवुड अभिनेत्री दिया मिर्जा ने ताज होटल बैंगलोर भेंट किया। नोरेकल पब्लिकेशंस को दो सप्ताह में यह दूसरा सम्मान मिला है। इससे पहले ग्रुप को फेडरेशन आफ इंडियन वूमेन एंटरप्रेनियर्स की ओर से प्रियदर्शनी अवार्ड भेंट किया गया था। नोरेकल पब्लिकेशंस की ओर पचास से अधिक पुस्तके प्रकाशित की जाती है जिनमें दो राष्ट्रीय स्तर की पत्रिकाएं भी शामिल हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें