विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जम्मू-कश्मीर के 8वीं के छात्रों के लिए स्कॉलरशिप का मौका, 1068 विद्यार्थियों को मिलेंगे ₹48 हजार; ये हैं शर्तें

Published: Fri, 30 Oct 2026 06:58 PM (IST)

जम्मू-कश्मीर स्कूल शिक्षा बोर्ड ने राष्ट्रीय मीन्स-कम-मेरिट छात्रवृत्ति योजना 2026-27 के लिए कक्षा आठवीं के विद्यार्थियों से आवेदन मांगे हैं। ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. कक्षा 8 के छात्रों के लिए छात्रवृत्ति योजना।

  2. कुल 1068 विद्यार्थियों को मिलेगी 48,000 रुपये की छात्रवृत्ति।

  3. आवेदन की अंतिम तिथि 30 नवंबर, आय सीमा 3.5 लाख।

जागरण संवाददाता, जम्मू। जम्मू-कश्मीर स्कूल शिक्षा बोर्ड ने राष्ट्रीय मीन्स-कम-मेरिट छात्रवृत्ति योजना 2026-27 के लिए कक्षा आठवीं के विद्यार्थियों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। योजना के तहत जम्मू-कश्मीर में 1068 विद्यार्थियों का मेरिट के आधार पर चयन किया जाएगा।

चयनित विद्यार्थियों को कक्षा नौवीं से 12वीं तक प्रतिवर्ष 12 हजार रुपये की छात्रवृत्ति दी जाएगी। यानी प्रत्येक विद्यार्थी को चार वर्षों में कुल 48 हजार रुपये मिलेंगे।

सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी ही होंगे पात्र

बोर्ड के अनुसार, परीक्षा के लिए वही विद्यार्थी पात्र होंगे जो जम्मू-कश्मीर के डोमिसाइल हों और सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त अथवा स्थानीय निकाय के स्कूल में पढ़ रहे हों।

विद्यार्थी ने कक्षा सातवीं की वार्षिक परीक्षा में कम से कम 55 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हों। एससी,एसटी विद्यार्थियों को पांच प्रतिशत की छूट दी जाएगी। परिवार की वार्षिक आय 3.50 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।

दो पेपर में 180 प्रश्न, कुल 180 अंक

परीक्षा में दो पेपर होंगे। पहला मानसिक योग्यता परीक्षण और दूसरा शैक्षिक योग्यता परीक्षण होगा। दोनों पेपरों में 90-90 प्रश्न होंगे और प्रत्येक के अधिकतम 90 अंक होंगे। दोनों परीक्षाओं में संयुक्त रूप से कम से कम 40 प्रतिशत अंक हासिल करना जरूरी होगा, जबकि एससी, एसटी विद्यार्थियों के लिए न्यूनतम सीमा 32 प्रतिशत रखी गई है।

30 नवंबर तक जमा होंगे आवेदन

आवेदन पत्र जम्मू कश्मीर स्कूल शिक्षा बोर्डकी वेबसाइट से डाउनलोड किए जा सकते हैं। निर्धारित आवेदन पत्र के साथ कक्षा सातवीं की मार्क लिस्ट, आय प्रमाणपत्र और लागू होने पर श्रेणी प्रमाणपत्र जमा करना होगा।

आवेदन शुल्क 60 रुपये है। आवेदन संबंधित मुख्य शिक्षा अधिकारी (सीइओ) के कार्यालय में 30 नवंबर तक जमा करवाने होंगे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।