Move to Jagran APP

साल के अंत तक तैयार हो जाएगा जम्मू विवि में नया हॉस्टल

राज्य ब्यूरो, जम्मू : जम्मू विश्वविद्यालय में एक नया ब्वॉयज हॉस्टल इस वर्ष के अंत तक पूरी तरह से ब

By JagranEdited By: Published: Tue, 11 Sep 2018 07:12 PM (IST)Updated: Tue, 11 Sep 2018 07:12 PM (IST)
साल के अंत तक तैयार हो जाएगा जम्मू विवि में नया हॉस्टल

राज्य ब्यूरो, जम्मू : जम्मू विश्वविद्यालय में एक नया ब्वॉयज हॉस्टल इस वर्ष के अंत तक पूरी तरह से बन कर तैयार हो जाएगा। विश्वविद्यालय में इस समय लड़कों के चार और लड़कियों के तीन हॉस्टल हैं, जो विद्यार्थियों के लिए कम पड़ रहे हैं। विश्वविद्यालय में लड़कों के हॉस्टलों में नेहरू हॉस्टल, स्वामी विवेकानंद हॉस्टल, बाबा जित्तो हॉस्टल और ओल्ड ब्वॉयज हॉस्टल शामिल है। इनकी कुल सीटें करीब साढ़े चार सौ है। लड़कियों के हॉस्टलों में प्रियदर्शनी, सरोजनी नायडू और चंद्रभागा हॉस्टल शामिल है। इनमें सीटों की क्षमता करीब चार सौ है। लड़कियों का नया हॉस्टल भी बनाया जा रहा है लेकिन अभी इसमें समय लगेगा। लड़कों के हॉस्टलों का जिम्मा संभालने वाले प्रोवोस्ट विभाग ने हॉस्टल अलॉटमेंट की पहली सूची को आज मंगलवार को जा कर दिया। इसमें 91 विद्यार्थियों को हॉस्टल मिला है। दूसरी सूची भी निकाली जाएगी जिसमें तीस के करीब विद्यार्थियों को जगह मिलेगी। उसके बाद आरक्षित वर्ग की सूची जारी होगी। प्रोवोस्ट प्रो. यशपाल शर्मा ने बताया कि इस बार पिछले वर्ष के मुकाबले में एक महीना पहले हॉस्टलों की अलॉटमेंट की गई है। इसमें विभागों में फार्म भरे गए थे। मेरिट और लड़कों के लिए अपने घरों से जम्मू विवि की न्यूनतम दूरी 45 किलोमीटर निर्धारित की गई है। लड़कियों के मामले में मेरिट और न्यूनतम दूरी 30 किलोमीटर है। उन्होंने कहा कि लड़कों के नए हॉस्टल की इमारत बन कर तैयार हो गई है। अब कमरों में बैड व अन्य सामान को खरीदने की प्रक्रिया शुरु हो रही है। मैस में कुछ काम करना शेष है। हमारी कोशिश होगी कि करीब एक सौ विद्यार्थियों के ठहरने की व्यवस्था वाला हॉस्टल साल के अंत तक तैयार हो जाए। विद्यार्थियों को पर्याप्त ढांचागत सुविधाएं उपलब्ध करवाना हमारी प्राथमिकता है। नए हॉस्टलों के बन जाने से हर इच्छुक विद्यार्थी को हॉस्टल मिल जाएगा।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.