30 अप्रैल को दो दिवसीय दौरे पर लद्दाख आएंगे गृहमंत्री अमित शाह, लेह में भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों के करेंगे दर्शन
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 30 अप्रैल से लद्दाख के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। वे बुद्ध अवशेषों के दर्शन ...और पढ़ें
-1777223326799_m.webp)
दो दिवसीय दौरे पर लद्दाख आ रहे गृहमंत्री अमित शाह। फाइल फोटो
HighLights
गृह मंत्री अमित शाह 30 अप्रैल को लद्दाख पहुंचेंगे।
भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों के दर्शन करेंगे।
क्षेत्र के विकास और सुरक्षा स्थिति का जायजा लेंगे।
राज्य ब्यूरो, जम्मू। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह तीस अप्रैल से अप्रैल को लद्दाख के दो दिवसीय दौरे पर लेह आ रहे हैं। गृहमंत्री लद्दाख लाए जा रहे भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों के दर्शन करने के साथ क्षेत्र के विकास को गति देंगे।
गृहमंत्री एक मई को लेह के जेवेत्साल में भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों के दर्शन करने के साथ लद्दाख में 1 से 14 मई तक चलने वाले धार्मिक आयोजन के महत्व पर अपने विचार साझा करेंगे।
उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने यह जानकारी रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर साझा करते हुए बताया कि वह बुद्ध पूर्णिमा पर होने वाले कार्यक्रमों में भी हिस्सा लेंगे। उपराज्यपाल ने लिखा है कि गृहमंत्री का यह दौरा लद्दाख के विकास के प्रति केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
इसी बीच लद्दाख में गृहमंत्री के दौरे की सुरक्षा को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। गृहमंत्री लद्दाख के मौजूदा सुरक्षा हालात का जायजा लेने के साथ लेह में उपराज्पाल व प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों से क्षेत्र के विकास व लोगों की उम्मीदों को पूरा करने के लिए प्रशासन द्वारा किए जा रहे प्रयासों के बारे में भी जानकारी लेंगे।
विनय कुमार सक्सेना के लद्दाख का उपराज्यपाल बनने के बाद गृहमंत्री का पहला दौरा है। नए उपराज्यपाल इस समय लद्दाख में केंद्र सरकार के सहयोग से पर्यटन को नई उंचाईयों तक पहुंचाने के साथ क्षेत्र के विकास को भी तेजी देने के प्रयास कर रहे हैं।
गृहमंत्री अमित शाह सितंबर 2025 में लेह में हिंसक प्रदर्शनों के बाद पहली बार लद्दाख दौरे पर आ रहे हैं। अभी भी हिसंक प्रदर्शनों के दौरान गिरफ्तार किए गए कुछ युवाओं को रिहा नही किया गया है। कुछ समय पहले केंद्र सरकार ने जोधपुर जेल में रखे गए पर्यावरणविद्ध सोनम वांगचुक का रिहा कर क्षेत्र के मुद्दों पर बातचीत के लिए साकारात्मक माहौल बनाने की दिशा में पहल की थी।
ऐसे हालात में अब उनका लद्दाख आना बहुत महत्व रखता है। लद्दाख के मुद्दों पर हाइ पावर कमेटी से बातचीत कर रहे क्षेत्र के संगठनों के साथ लोगों ने भी इस समय गृह मंत्रालय से बड़ी उम्मीदें लगाई हैं। लद्दाख के स्थानीय संगठन लगातार संवैधानिक सुरक्षा, प्रशासनिक स्वायत्तता व लोकतांत्रिक अधिकारों की बहाली की मांग कर रहे हैं। यही कारण है कि गृहमंत्री के लद्दाख दौरे को केंद्र सरकार के रुख व भविष्य की नीति के संकेत के रूप में देखा जा रहा है।
टूरिस्ट सीजन में गृहमंत्री का लद्दाख दौरा क्षेत्र में पर्यटन व आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने में भी सहायक साबित होगा। इस समय लद्दाख में युवाओं को रोजगार देने, नए जिले बनाने के साथ खुबानी फल, पशमीना व अन्य कई उत्पादों को देश, विदेश के बाजारों तक पहुंचाकर क्षेत्रीय अर्थ व्यवस्था को बढ़ावा देने की दिशा में बड़े पैमाने पर काम हो रहा है।
गृहमंत्री अपने दौरे के दौरान केंद्र सरकार से लद्दाख की उम्मीदों के बारे में जानकारी लेने के साथ अहम घोषणाएं भी कर सकते हैं। सूत्रों के दौरान वह लद्दाख दौरे के दौरा क्षेत्र के कुछ गणमान्य लोगों के साथ भी भेंट कर सकते हैं।
