जयकारों के बीच जम्मू से निकली वैष्णो देवी की छड़ी यात्रा
जागरण संवाददाता, जम्मू : श्री माता वैष्णो देवी के जयकारों के बीच 39वीं छड़ी यात्रा जम्मू से कट
जागरण संवाददाता, जम्मू : श्री माता वैष्णो देवी के जयकारों के बीच 39वीं छड़ी यात्रा जम्मू से कटड़ा के लिए रवाना हुई। सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु महामाई के जयघोष लगाते हुए विभिन्न बाजारों से होकर वैष्णो देवी के लिए रवाना हुए।
डोगरा फ्रंट व शिव सेना, जम्मू-कश्मीर के बैनर तले निकाली गई इस छड़ी यात्रा में श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। यात्रा से पूर्व मां भगवती की दिव्य ज्योति प्रज्वलित की गई। पूजा-अर्चना के बाद छड़ी यात्रा जैसे ही मौलाना आजाद स्टेडियम से शुरू हुई तो पूरा क्षेत्र मातारानी के जयकारों से गूंज उठा। मां जगदम्बे की जय, मां वैष्णो की जय, महामाई की जय जैसे जयघोष करते श्रद्धालु छड़ी यात्रा को लेकर आगे बढ़ने लगे। शहर के रघुनाथ बाजार, पुरानी मंडी, जैन बाजार, चौक चबूतरा, मोती बाजार से होते हुए ब्रिगेडियर राजेंद्र ¨सह चौक पहुंची। जहां बड़ी संख्या में खड़े वाहनों में श्रद्धालु सवार हुए। विभिन्न बाजारों में मातारानी की ज्योति के आगे नतमस्तक होते हुए श्रद्धालुओं ने छड़ी यात्रा का स्वागत किया।
राज्य प्रमुख अशोक गुप्ता ने कहा कि यह 39वीं छड़ी यात्रा है। चलो कटड़ा का नारा देते हुए हमने इस छड़ी का आयोजन किया। हजारों की संख्या में श्रद्धालु इसमें भाग ले रहे हैं। हर साल की तरह जम्मू से कटड़ा के लिए यह यात्रा निकाली गई। इस मौके पर दीपक गुप्ता, नरेंद्र तांगड़ी, अभिषेक गुप्ता, सुरेश कुमार, राज कुमार, लाल ¨सह, प्रकाश चंद, बीरबल व गीता देवी शामिल थे।