Move to Jagran APP

भूस्खलन से हाईवे फिर हुआ बंद

जेएनएन जम्मू/श्रीनगर गर्मी से थोड़ी राहत के बाद अधिकतम तापमान फिर से बढ़ने लगा है। राज्यभर

By JagranEdited By: Published: Sat, 20 Apr 2019 05:13 AM (IST)Updated: Sat, 20 Apr 2019 06:40 AM (IST)
भूस्खलन से हाईवे फिर हुआ बंद

जेएनएन, जम्मू/श्रीनगर : गर्मी से थोड़ी राहत के बाद अधिकतम तापमान फिर से बढ़ने लगा है। राज्यभर में न्यूनतम तापमान अभी भी सामान्य से नीचे चल रहा है। शुक्रवार को सुबह का मौसम राहत भरा रहा, लेकिन दोपहर बाद फिर से गर्मी रंग दिखाने लगी। वहीं, विभिन्न स्थानों पर भूस्खलन के चलते वीरवार को यातायात के लिए बंद जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग शुक्रवार को खोल दिया गया, लेकिन मंकी मोड़ के पास एक बार फिर भूस्खलन होने से हाईवे को दोपहर में बंद कर दिया गया। जम्मू से घाटी की ओर जाने वाले यात्री वाहन ऊधमपुर के जखैनी चौक पर पहुंचे तो उन्हें घाटी की ओर नहीं जाने दिया गया, जिससे जाम की स्थिति बन गई।

loksabha election banner

मौसम विज्ञान केंद्र, श्रीनगर के निदेशक सोनम लोटस के अनुसार शनिवार को मौसम साफ रहेगा। अभी बारिश की संभावना नहीं है। तापमान में बढ़ोतरी होगी। न्यूनतम तापमान एक बार फिर सामान्य से ऊपर जाएगा। गौरतलब है कि मंकी मोड़ के पास भूस्खलन से श्रीनगर की तरफ आने वाले सैकड़ों वाहन रामबन, चंद्रकूट व पीढ़ा के निकट फंस गए थे। मार्ग के प्रभावित हिस्से की मरम्मत का काम पूरा कर शुक्रवार तड़के हाईवे पर यातायात बहाल किया गया। वाहनों को श्रीनगर की तरफ रवाना किया गया, लेकिन दोपहर दो बजे मंकी मोड़ पर भूस्खलन होने से हाईवे को फिर बंद कर दिया गया। अधिकारियों के अनुसार मरम्मत कार्य पूरा होने पर यातायात बहाल किया जाएगा।

इस बीच जम्मू का अधिकतम तापमान एक बार फिर 30 डिग्री पार कर गया। अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 16.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

बनिहाल में 22.7, बटोत 21.2, कटड़ा 27.4, भद्रवाह का अधिकतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस रहा। श्रीनगर का अधिकतम तापमान 24.6, काजीगुंड का 23.5, पहलगाम 20.7, कुपवाड़ा 23.9, कुकरनाग 22.0, गुलमर्ग 6.2, लेह 12.4, कारगिल 17.2 डिग्री सेल्सियस रहा। लेह का न्यूनतम तापमान 1.1, कारगिल का 6.8, गुलमर्ग का 1.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

---------


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.