बारिश ने तोड़ा 31 वर्ष का रिकॉर्ड
जागरण संवाददाता जम्मू इस वर्ष फरवरी में अब तक रिकॉर्ड 145.2 एमएम बारिश दर्ज की गई है।
जागरण संवाददाता, जम्मू : इस वर्ष फरवरी में अब तक रिकॉर्ड 145.2 एमएम बारिश दर्ज की गई है। करीब 31 वर्षो बाद ऐसी बारिश हुई है। मौसम विभाग अनुसार फरबरी में औसतन बारिश 72.48 एमएम होती है। पिछले कुछ वर्षो से फरवरी में औसतन बारिश भी नहीं हो रही थी। बीच में अगर बारिश सौ एमएम के आसपास हुई भी है तो भी इसकी डिस्ट्रिब्यूशन इतनी अच्छी नहीं रही। इस वर्ष फरवरी में पूरे राज्य में ही अच्छी बर्फबारी और बारिश हुई है। पश्चिमी विक्षोभ के दवाब को देखते हुए अभी फरबरी में और भी बारिश होने की संभावना है। कश्मीर संभाग में भी रिकॉर्ड बर्फबारी हुई है। इसे फलों के लिए अच्छा माना जा रहा है।
वहीं शनिवार को दिन में बनिहाल के मरोग क्षेत्र में हुए भूस्खलन के बाद एक बार जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गया है। दिन भर की मशक्त के बाद देर शाम को फिर से रास्ता खोला जा सका। इससे फंसी गाड़ियों को निकाला जा सका। रविवार को मौसम साफ रहने पर श्रीनगर के लिए गाड़ियों को रवाना किया जाएगा। शनिवार को कुछ क्षेत्रों में बादल छाए रहे। दिन में अधिकतर समय धूप खिली रही। मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी अनुसार रविवार को आंशिक बादल छाए रहेंगे। सोमवार से फिर से मौसम खराब होने लगेगा। कहां कितना तापमान रहा
अधिकतम न्यूनतम
श्रीनगर 12.1 1.7
काजीगुंड 11.0 1.2
पहलगांव 8.6 -3.1
कुपवाडा 11.0 -2.2
कुर्कनाग 9.0 0.8
गुलमर्ग 3.0 -6.6
लेह 2.4 -15.4
जम्मू 19.1 7.6
बनिहाल 14.6 1.9
बटोत 13.5 1.5
कटड़ा 18.2 7.2
भद्रवाह 13.7 -1.8