हमारी प्राथमिकता शासन में पारदर्शिता : वोहरा
राज्य ब्यूरो, श्रीनगर : राज्य में स्थानीय शहरी निकाय और पंचायतों की चुनाव प्रक्रिया सितंबर से ि
By JagranEdited By: Published: Wed, 15 Aug 2018 07:14 AM (IST)Updated: Wed, 15 Aug 2018 07:14 AM (IST)
राज्य ब्यूरो, श्रीनगर : राज्य में स्थानीय शहरी निकाय और पंचायतों की चुनाव प्रक्रिया सितंबर से दिसंबर तक चलेगी। इसका खुलासा राज्यपाल एनएन वोहरा ने राज्य में बीते दो माह में प्रशासनिक तंत्र और विकास योजनाओं में आई तेजी के लिए श्रेय लेते हुए किया।
गौरतलब है कि राज्य पीडीपी-भाजपा गठबंधन सरकार के गिरने के बाद 19 जून को राज्यपाल एनएन वोहरा ने राज्य प्रशासन की बागडोर अपने हाथ में ली थी।
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राज्य के लोगों को उन्होंने बधाई दी।
वोहरा ने कहा कि राज्यपाल प्रशासन की पहली प्राथमिकता कानून व्यवस्था बनाए रखते हुए प्रशासनिक तंत्र के कामकाज में गति, पारदर्शिता को यकीनी बनाना है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें