Move to Jagran APP

कांग्रेस की रैली में भाग लेंगे आजाद

प्रदेश कांग्रेस की रैली अब 16 नहीं बल्कि 17 फरवरी को होगी। जम्मू में होने वाली इस रैली में पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद भी शिरकत करेंगे। कांग्रेस रैली को सफल बनाने की तैयारियों में जुटी है। संसदीय चुनाव से पूर्व आजाद की जम्मू में यह पहली रैली होगी।

By JagranEdited By: Published: Wed, 13 Feb 2019 07:16 AM (IST)Updated: Wed, 13 Feb 2019 07:16 AM (IST)
कांग्रेस की रैली में भाग लेंगे आजाद

राज्य ब्यूरो, जम्मू : प्रदेश कांग्रेस की रैली अब 16 नहीं बल्कि 17 फरवरी को होगी। जम्मू में होने वाली इस रैली में पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद भी शिरकत करेंगे। कांग्रेस रैली को सफल बनाने की तैयारियों में जुटी है। संसदीय चुनाव से पूर्व आजाद की जम्मू में यह पहली रैली होगी।

loksabha election banner

संसदीय और विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की जिला स्तरीय रैलियां जारी हैं। प्रदेश प्रधान ने सोमवार को पुंछ के सुरनकोट में रैली की, वहीं मंगलवार को मेंढर में रैली कर कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया। फरवरी माह में जम्मू संभाग में एक दर्जन से अधिक रैलियों करनी हैं, जिसमें से पांच हो चुकी है। मीर का अगला रूख जम्मू की तरफ होगा।

जम्मू संभाग के डोडा, किश्तवाड़, भद्रवाह में खराब मौसम के कारण रैलियां संभव नहीं है। वर्तमान में जम्मू श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद है। कश्मीर में बर्फबारी से हालात खराब हैं, इसलिए जब तक मौसम साफ नहीं होता है तब तक सियासत में गर्मी नहीं आएगी। जम्मू में कश्मीर के कई यात्री फंसे हैं।

कांग्रेस का अब सारा ध्यान जम्मू की 17 फरवरी को होने वाली रैली पर है। सभी पूर्व विधायकों, जिला प्रधानों से कहा है कि वे अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को रैली में शामिल करें। इसके लिए कार्यकर्ताओं में जोश भरा जा रहा है। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता र¨वद्र शर्मा का कहना है कि कांग्रेस संसदीय और विधानसभा चुनाव के लिए तैयार है। पार्टी की राज्य भर में रैलियां हो रही हैं। जम्मू की रैली को सफल बनाने के लिए सारे कार्यकर्ता एकजुट होकर काम कर रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.