स्नाइपर फायर में सीमा प्रहरी शहीद
पाकिस्तान की ओर से सीमा पर गोलीबारी का सीमा सुरक्षा बल ने कड़ा जवाब दिया। कुछ देर के बाद सीमा पार से गोलियां दागने का सिलसिला बंद हो गया।
जम्मू, [राज्य ब्यूरो]। अंतरराष्ट्रीय सीमा पर हालात खराब करने की साजिश के तहत वीरवार को पाकिस्तान ने जम्मू के सांबा सेक्टर में सीमा सुरक्षा बल के एक जवान को स्नाइपर राइफल से निशाना बनाकर शहीद कर दिया।
सुबह साढ़े नौ बजे के करीब सांबा में सीमा सुरक्षा बल की पेट्रोल पार्टी को सीमा पार से स्नाइपर से फायर किया गया। इसके बाद पाकिस्तानी रेंजर्स ने गोलीबारी भी शुरू कर दी। पाकिस्तानी स्नाइपर के फायर से कांस्टेबल तपन मोंडल गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के लिए अस्पताल ले जाते समय उन्होंने दम तोड़ दिया।
पाकिस्तान की ओर से सीमा पर गोलीबारी का सीमा सुरक्षा बल ने कड़ा जवाब दिया। कुछ देर के बाद सीमा पार से गोलियां दागने का सिलसिला बंद हो गया। पाकिस्तान की ओर से गोलीबारी के बाद आईबी पर हाई अलर्ट है।
पच्चीस वर्षीय तपन मोंडल पश्चिम बंगाल के मुर्शीदाबाद जिले के सतुई गांव के रहने वाले हैं। वह अपने पीछे मां सुमित्रा मोंडल को छोड़ गए हैं।
यह भी पढ़ें:रामबन में भूस्खलन से तीन घंटे बंद रहा जम्मू-श्रीनगर हाईवे