विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

एक ही दिन में 4 बार कांपी जम्मू-कश्मीर और लद्दाख की धरती, किश्तवाड़ के बाद डोडा में भूकंप के झटके; लेह भी हिला

Published: Sat, 14 Nov 2026 05:24 PM (IST)

जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में शनिवार को 11 घंटे के भीतर भूकंप के चार झटके महसूस किए गए, जिनकी तीव्रता 2.9 ...और पढ़ें

जम्मू कश्मीर में 11 घंटे में चार भूकंप के झटके ।(AI Generated)

जम्मू कश्मीर में 11 घंटे में चार भूकंप के झटके ।(AI Generated)

HighLights

  1. जम्मू-कश्मीर, लद्दाख में 11 घंटे में चार भूकंप।

  2. किश्तवाड़, डोडा, लेह में 2.9 से 3.9 तीव्रता।

  3. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने दी जानकारी, कोई नुकसान नहीं।

राज्य ब्यूरो, जम्मू। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में शनिवार को महज 11 घंटे के भीतर भूकंप के चार झटके महसूस किए गए। इन भूकंपों की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 2.9 से 3.9 के बीच दर्ज की गई। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) ने इसकी जानकारी दी।

एनसीएस की ओर से इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर साझा किए गए अपडेट के अनुसार, चार में से तीन भूकंप जम्मू संभाग की चिनाब घाटी के किश्तवाड़ और डोडा जिलों में दर्ज किए गए, जबकि एक भूकंप केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के लेह में आया।

पुलिस के अनुसार, भूकंप प्रभावित क्षेत्रों से किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं मिली है।

किश्तवाड़ के बाद डोडा में भी भूकंप के झटके

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, शनिवार तड़के 2 बजकर 38 मिनट पर किश्तवाड़ जिले में 3.3 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया। इसका केंद्र जमीन से 15 किलोमीटर की गहराई में स्थित था।

इसके बाद सुबह 8 बजकर 48 मिनट पर डोडा जिले में 3.8 तीव्रता का भूकंप आया। इसका केंद्र जमीन से महज 5 किलोमीटर की गहराई में दर्ज किया गया।

दोपहर 1 बजकर 9 मिनट पर डोडा जिले में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए। इस बार भूकंप की तीव्रता 2.9 रही और इसका केंद्र जमीन से 10 किलोमीटर की गहराई में स्थित था।

लेह में भी कांपी धरती

इससे पहले शनिवार सुबह 10 बजकर 29 मिनट पर केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के लेह में 3.9 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार इसका केंद्र जमीन से 10 किलोमीटर की गहराई में था।

लगातार आए इन भूकंपों के बावजूद फिलहाल किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है। हालांकि, चिनाब घाटी और लद्दाख में एक ही दिन में आए चार भूकंपों ने क्षेत्र की भूकंपीय संवेदनशीलता को एक बार फिर चर्चा में ला दिया है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।