Move to Jagran APP

Chhath Puja 2022 : उगते हुए सूर्य को देने के साथ चार दिवसीय छठ पूजा संपन्न, व्रतियों ने किया पारण

जगमकर आतिशबाजी की जा रही थी। घाटों को भव्य रूप से सजाया गया था। जम्मू शहर के डिगियाना नहर किनारे सिडको मैदान बाड़ी ब्राह्मणा त्रिकुटा नगर गंग्याल बिक्रम चौक और हरिकी पौड़ी घाट पर धूमधाम से छठ पूजा की गई।

By Lokesh Chandra MishraEdited By: Published: Mon, 31 Oct 2022 04:00 PM (IST)Updated: Mon, 31 Oct 2022 04:47 PM (IST)
Chhath Puja 2022 : उगते हुए सूर्य को देने के साथ चार दिवसीय छठ पूजा संपन्न, व्रतियों ने किया पारण
सुबह के समय बड़ी संख्या में लोगों ने दूध से अर्घ्य दिया।

जम्मू, जागरण संवाददता : सूर्य उपासना और लोक आस्था का चार दिवसीय महापर्व छठ सोमवार को उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हो गया। इसके लिए तड़के चार बजे से ही बैंड बाजे के साथ छठ की डाली और व्रति शहर के विभिन्न छठ घाट पर पहुंच गए थे। इस दौरान लोगगीत से वातावरण छठमय बना हुआ था। दूसरी तरफ जगमकर आतिशबाजी की जा रही थी। घाटों को भव्य रूप से सजाया गया था। जम्मू शहर के डिगियाना नहर किनारे, सिडको मैदान बाड़ी ब्राह्मणा, त्रिकुटा नगर, गंग्याल, बिक्रम चौक और हरिकी पौड़ी घाट पर धूमधाम से छठ पूजा की गई।

loksabha election banner

संध्याकालीन अर्घ्य की तरह ही उगते हुए सूर्य को भी अर्घ्य देने से पहले बड़ी संख्या में व्रति महिलाएं छठ घाट में खड़े होकर कष्ट उठाईं। जब आसमान में हल्की लालिमा छाई तो फटाफट अर्घ्य-अर्पण की होड़ शुरू हो गई। सुबह के समय बड़ी संख्या में लोगों ने दूध से अर्घ्य दिया। बाड़ी ब्राह्मणा के सिडको मैदान में आयोजित छठ पूजनोत्सव को महोत्सव के रूप में मनाया गया। घाट के बगल में तड़के चार बजे से हवन यज्ञ शुरू किया गया था, जिसमें सप्तशती मंत्र से आहुतियां डाली गई। इसमें दर्जनों लोगों ने बारी-बारी से आहुतियां दीं। वहीं बच्चों के मनोरंजन के लिए कई तरह के झूले भी लगाए गए थे।

अर्घ्य का सिलसिला संपन्न होने के बाद वहां मंच से ही प्रसाद वितरण भी किया गया। यहां आरएसएस के बाड़ी ब्राह्मणा के संघ चालक सतीश और कई स्थानीय स्वयंसेवक भी पहुंचे और त्योहार के महत्व पर प्रकाश डाला। इससे पूर्व संध्याकालीन अर्घ्य के मौके पर पूर्व मंत्री चंद्रप्रकाश गंगा के भाई जयप्रकाश गंगा बतौर मुख्य अतिथि पहुंच कर छठ पूजा की रौनक बढ़ाई। दरअसल चंद्रप्रकाश गंगा मुख्य अतिथि थे, लेकिन उनकोे हिमाचल प्रदेश में चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी संगठन ने दी है। इसलिए उन्होंने अपने भाई को भेजा।

वहीं डिगियाना में बिहार छठ पूजा समिति के अध्यक्ष संजय कुमार पोद्दार की अगुआई मेें धूमधाम से छठ पूजा की गई। उगते हुए भगवान को अर्घ्य देने के साथ ही छठ पूजा संपन्न हो गया। यहां आधी रात के बाद से भक्तिपूर्ण रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसमें शिव तांडव दर्शकों को काफी रोमांचित किया। यहां बैंड-बाजे और जोरदार आतिशबाजी के बीच अर्घ्य दिया गया। यहां व्रतियों को शुभकामनाएं देने के लिए भाजपा नेता व पूर्व मंत्री शाम लाल चौधरी, कांग्रेस नेता व पूर्व मंत्री रमण भल्ला और स्थानीय कारपोरेटर द्वारिका प्रसाद चौधरी पहुंचे थे। शाम उन्होंने कहा कि एह त्योहार सांस्कृतिक एकता की मिसाल पेश करता है।

स्थानीय लोगों और प्रशासान के सहयोग ने पाट दी दो राज्यों की दूरी

छठ पूजा समिति बाड़ी ब्राह्मणा के प्रधान संतोष कुमार नेे कहा कि लोक आस्था के पर्व मेें स्थानीय लोगों और प्रशासन के सहयोग ने दो राज्यों की दूरी पाट दी। इनके सहयोग के बिना इतना बड़ा आयोजन संभव नहीं है। उप प्रधान दिलीप कुमार ने सभी व्रतियों और छठ महोत्सव में शामिल होने वालों के प्रति आभार प्रकट किया। कोषाध्यक्ष आशुतोष झा ने कहा कि छठ पूजा में कोई ऊंच-नीच का भाव नहीं होता। यह भाईचारे का संदेश देता है। छठ पूजा समिति की ओर से सामाजिक रूप से एक-दूसरे का सहयोग करने का आह्वान किया।

सुबह डिगियाना नहर किनारे कई तरह के लगेंगे स्टाल

बिहार छठ पूजा समिति की ओर से डिगियाना नहर किनारे खाने-पीने के कई स्टाल लगाए गए थे। चना पूरी, हलवा और चाय का प्रबंध किया गया था। इन स्टालों पर प्रसाद ग्रहण करने वालों का तांता लगा रहा। बाड़ी ब्राह्मणा में व्रतियों और घाट पर पहुंचे सभी लाेगों के लिए चाय का स्टाल लगाया गया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.