विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 01, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Flood Alert : पुंछ जिले के सुरनकोट कस्बे में आई बाढ़, मची अफरा-तफरी, कई वाहन क्षतिग्रस्त

By Rahul SharmaEdited By:
Published: Mon, 01 Aug 2022 07:09 AM (IST)

Flood in Surankote Poonch इकबाल नगर इलाके में बड़ी मात्रा में पानी सड़कों में घुस गया। घरों और दुकानों में पानी घुसने से संपत्ति को नुकसान हुआ। काफी संख्या में वाहन सड़कों के किनारों पर खड़े थे वह भी पानी के तेज बहाव में बह कर क्षतिग्रस्त हो गए।

कई जगहों पर लोग जान बचाने के लिए छतों पर मौजूद हैं।
कई जगहों पर लोग जान बचाने के लिए छतों पर मौजूद हैं।

राजौरी, जागरण संवाददाता : पुंछ जिले के सुरनकोट में रविवार शाम को इकबाल नगर और पोठा बाई पास में तेज वर्षा के बाद सड़कें तालाब बन गई। लोगों में अफरातफरी मची रही। पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने प्रभावित क्षेत्रों में बचाव अभियान शुरू किया है। सड़कों पर खड़े वाहनों को नुकसान पहुंचा है। दुकानों व घरों में पानी घुस आया है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, देर शाम करीब नौ बजे इलाके में भारी वर्षा के बाद अचानक बाढ़ आ गई। पहाड़ी से भारी मात्रा में पानी नीचे गिरने लगा। पोठा बाइपास से गुजरने वाले नाले ओवरफ्लो होने लगे। बड़े-बड़े पत्थर और कीचड़ भी बहकर बाजार में आ गया। लोगों को कुछ समझ नहीं आया। बाढ़ से नदी किनारे के क्षेत्र में व्यापक क्षति हुई है।

इकबाल नगर इलाके में बड़ी मात्रा में पानी सड़कों में घुस गया। घरों और दुकानों में पानी घुसने से संपत्ति को नुकसान हुआ। काफी संख्या में जो भी वाहन सड़कों के किनारों पर खड़े थे वह भी पानी के तेज बहाव में बह कर क्षतिग्रस्त हो गए। कई वाहन गलियों व घरों के अंदर तक बहकर पहुंच गए। बारिश अब बंद हो गई है। पहाड़ी से पानी का बहाव कम हो गया है, लेकिन मोहल्ले के ज्यादातर घरों में पानी भरा हुआ है। कई जगहों पर लोग जान बचाने के लिए छतों पर मौजूद हैं।

बाढ़ के बीच नदी से लापता व्यक्ति, घायल हालत में एक अन्य को बचाया गया: एक व्यक्ति लापता हो गया है, जबकि एक अन्य घायल हालत में कलाई के पास नदी से बचा लिया गया है, जहां रविवार देर शाम को अचानक बाढ़ की सूचना मिली थी।

अधिकारियों ने बताया कि कलई के पास नदी में एक जेसीबी मशीन काम कर रही थी जिसमें सुरनकोट के इलाकों में अचानक आई बाढ़ के कारण पानी का स्तर तेजी से बढ़ने पर दो आदमी मौजूद थे। आस-पास मौजूद स्थानीय लोग दोनों की मदद के लिए आए और घायल हालत में एक व्यक्ति को बचाने में सफल रहे, जिसे पुंछ अस्पताल ले जाया गया है। हालांकि उन्होंने कहा कि दूसरा व्यक्ति अभी भी लापता है और इसकी तलाश की जा रही है। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।