तेली बस्ती के सभी आठ लोगों का पहला टेस्ट नेगेटिव
तेली बस्ती के सभी आठ लोगों का कोरोना टेस्ट निगेटिव आया। ये भी श्रीनगर के युवक के संपर्क में आए थे। युवक छिपकर तेली बस्ती में रहता था।
- 14 दिन तक क्वारंटाइन के बाद सभी को 14 दिन होम आइसोलेटेड किया जाएगा - कश्मीर के रहने वाले कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में रहे थे सभी संवाद सहयोगी, सांबा : बड़ी राहत की बात है कि ब्राह्मणा की तेली बस्ती से जिला अस्पताल सांबा में लाए गए आठ लोगों की कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। दरअसल, कश्मीर का एक व्यक्ति बड़ी ब्राह्मणा के तेली बस्ती में कुछ दिन रहा था। जब वह कश्मीर में चला गया तो वहां पर उसका टेस्ट पाजीटिव आया था।
कश्मीर में टेस्ट पाजीटिव आने पर सांबा जिला प्रशासन ने तेली बस्ती से उन आठ लोगों को उठाया था, जिनके संपर्क वह व्यक्ति रहा था। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेंद्र सम्याल ने बताया कि इन सभी आठ लोगों के सैंपल जम्मू में भेजे थे। उनके सैंपल नेगेटिव पाए गए। उन्होंने कहा कि अभी भी सभी आठ लोग जिला अस्पताल में क्वारंटाइन में हैं। इन्हें 14 दिनों तक यहां रखा जाएगा। 14 दिनों के बाद फिर इनका टेस्ट जम्मू भेजा जाएगा, और वहां से फिर इनकी रिपोर्ट नेगेटिव आने पर इन्हें 14 दिनों के लिए घर में आइसोलेटेड किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कुल 28 दिनों तक इनको आइसोलेट किया जाएगा। इन सभी आठ लोगों के टेस्ट नेगेटिव आने पर जिला अस्पताल प्रशासन एवं यहां के लोगों ने राहत की सांस ली है। वहीं आम लोगों में भी जो एक दहशत बनी थी उससे राहत मिली है। वहीं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेन्द्र सम्याल ने कहा कि लोग किसी प्रकार की दहशत या फिर अफवाहें न फैलाएं।