Jammu Kashmir: पर्यावरण संरक्षण के लिए किसानों को बनाया जाएगा जागरूक
विश्व पर्यावरण दिवस पर कृषि उत्पादन विभाग ने संकल्प लिया कि किसानों को जागरूक बनाया जाएगा ताकि वे कम से कम रसायन खाद का इस्तेमाल इस धरती पर करें।विश्व पर्यावरण दिवस पर कृषि मुख्यालय में रखे गए कार्यक्रम में विभिन्न वक्ताओं ने अपने अपने विचार रखे।
जम्मू, जागरण संवाददाता । विश्व पर्यावरण दिवस पर कृषि उत्पादन विभाग ने संकल्प लिया कि किसानों को जागरूक बनाया जाएगा ताकि वे कम से कम रसायन खाद का इस्तेमाल इस धरती पर करें।
विश्व पर्यावरण दिवस पर कृषि मुख्यालय में रखे गए कार्यक्रम में विभिन्न वक्ताओं ने अपने अपने विचार रखे। वहीं कहा कि रसायन खाद का इस्तेमाल उतना ही हो जितना की जरूरत है।किसानों को इस बारे में जागरूक बनाया जाएगा। वहीं विभाग ने पर्यावरण संरक्षण के लिए बढ़चढ़ कर काम करने का संकल्प लिया।
खेती के साथ साथ हमें पर्यावरण का भी ख्याल रखना है
कृषि निदेशालय में रखे गए कार्यक्रम में कृषि निदेशक केके शर्मा ने कहा कि आज के दिन मनाने का मकसद सबके सामने रखा। वहीं यह भी कहा कि अधिक से अधिक लोगों तक जागृति हो ताकि सभी पर्यावरण संरक्षण के लिए अपना योगदान दें। खासकर बच्चों को पर्यावरण के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया जाना चाहिए। यह इसलिए क्योंकि यही बच्चे बड़े होकर पर्यावरण के प्रहरी बनेंगे। केके शर्मा ने किसानों से कहा कि खेती के साथ साथ हमें पर्यावरण का भी ख्याल रखना है। पर्यावरण संरक्षण में एक किसान की भूमिका अहम है। मौके पर संयुक्त निदेशक शाहिद इकबाल शेख, इकबाल सिंह, एग्रोनामिस्ट वेजीटेबल जेसर रैना भी मौके पर उपस्थित थे।
पेंटिंग प्रतियोगिता शुरू
विश्व पर्यावरण दिवस पर हिमालयन एवियन की वार्षिक पेंटिग प्रतियोगिता शुरू हो गई है। इस बार पेंटिंग का थीम मेरी नदी के पक्षी रखा गया है। आन लाइन चलने वाली यह प्रतियोगिता जम्मू कश्मीर के 12 कक्षा तक पढ़ने वाले बच्चों के लिए है। इसमें तीन तीन वर्ग होंगे।
आज से आरंभ हुई पेंटिंग प्रतियोगिता अगले दो माह तक जारी रहेगी। विजेता बच्चों को ईनाम के साथ सम्मानित किया जाएगा। वहीं अनेकों बच्चों की पेंटिंग को पेंटिंग प्रदर्शनी में शामिल होने का मौका मिल सकेगा। हिमालय एवियन पक्षियों पर आधारित हर साल पेंटिग प्रतियोगिता आ आयोजन करता है।