रीढ़ की हड्डी हैं किसान इन्हें और मजबूत करना होगा: उपमुख्यमंत्री
संवाद सहयोगी, बिश्नाह : उपमुख्यमंत्री डॉ. निर्मल सिंह ने कहा कि किसान देश की रीढ़ की हड
संवाद सहयोगी, बिश्नाह : उपमुख्यमंत्री डॉ. निर्मल सिंह ने कहा कि किसान देश की रीढ़ की हड्डी हैं और किसानों को और ज्यादा मजबूत बनाने के लिए सरकार वचनबद्ध है इसलिए केंद्र सरकार ने किसानों की बेहतरी के लिए कई प्रकार की योजनाएं लागू कर किसानों को सुविधाएं दी हैं पर यह बात अलग है कि किसानों ने इसका फायदा उठाया या नहीं।
वह भाजपा किसान मोर्चा की राज्य कार्यकारिणी के सदस्यों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा किसानों की संख्या देश में 70 प्रतिशत है और अगर किसान मजबूत हो गया तो देश मजबूत होगा, समझो किसान देश का अन्नदाता है। उन्होंने कहा कि गोलाबारी में किसानों का काफी नुकसान हो गया है पर सरकार किसानों के नुकसान की भरपाई करने की कोशिश कर रही है। पहले मवेशियों के मरने का कुछ नहीं मिलता था। अब भैंस के मरने पर तीस हजार, गाय, घोड़े के मरने पर 25 हजार किसानों को दिए जाएंगे।
उन्होंने रिंग रोड कमेटी के सदस्यों से भी भेंट की। वहीं इस मौके पर अशोक कौल, राजेंद्र सिंह चिब, सतीश भारती, नारायण दत्त शर्मा, राजेंद्र सिंह लंगेह, कर्ण सिंह, स्वर्ण सिंह सहित राज्य भर से किसान प्रतिनिधि यहां पहुंचे थे। जिन्होंने किसानों की योजनाओं व किसानों को आगे लाने के लिए मंथन किया।