Move to Jagran APP

महबूबा का बयान दुर्भाग्यपूर्ण : खन्ना

जागरण संवाददाता, जम्मू : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व जम्मू-कश्मीर के प्रभारी अविन

By JagranEdited By: Published: Sun, 15 Jul 2018 02:22 AM (IST)Updated: Sun, 15 Jul 2018 02:22 AM (IST)
महबूबा का बयान दुर्भाग्यपूर्ण : खन्ना
महबूबा का बयान दुर्भाग्यपूर्ण : खन्ना

जागरण संवाददाता, जम्मू : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व जम्मू-कश्मीर के प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती के बयान को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया। उन्होंने कहा है कि भाजपा किसी भी राजनीतिक पार्टी के भीतरी मामलों में दखल नहीं देती। भाजपा के लिए राष्ट्र सर्वोपरि है। खन्ना आगामी लोकसभा चुनाव व जम्मू-कश्मीर में स्थानीय निकाय चुनाव की तैयारियों की समीक्षा करने जम्मू पहुंचे थे। खन्ना ने शनिवार को त्रिकुटा नगर स्थित मुख्यालय में एक के बाद एक कई बैठकों में हिस्सा लेकर प्रदेश भाजपा की तैयारियों का जायजा लिया।

loksabha election banner

विभिन्न विपक्षी दलों के महागठबंधन को महाठगबंधन करार देते हुए खन्ना ने कहा कि भाजपा आगामी लोकसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत के साथ विजयी होगी। खन्ना ने कहा कि देश की जनता इन राजनीतिक दलों की असलियत जानती है और इन दलों को जो भी गलतफहमी है, वो लोकसभा चुनाव 2019 में दूर हो जाएगी। खन्ना ने शनिवार को प्रदेश के सभी मोर्चा प्रधान, महासचिवों, शक्ति केंद्र प्रमुखों, जिला पदाधिकारियों, जिला मोर्चा प्रधानों व मंडल प्रधानों के साथ बैठक कर लोकसभा व राज्य के स्थानीय निकाय चुनावों पर विस्तृत चर्चा की। इन बैठकों में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष र¨वद्र रैना, उपाध्यक्ष युद्धवीर सेठी, रजनी सेठी, महासचिव पवन खजूरिया, हरेंद्र गुप्ता, पूर्व राज्यमंत्री प्रिया सेठी, विधायक राजेश गुप्ता, जम्मू जिला प्रधान बलदेव ¨सह व संगठन महामंत्री अशोक कौल मुख्य रूप से मौजूद रहे।

प्रदेशाध्यक्ष र¨वद्र रैना ने कहा कि भाजपा ने शुरू से स्थानीय निकाय चुनाव करवाने की जरूरत पर बल दिया। रैना ने राज्यपाल एनएन वोहरा द्वारा सरपंचों के चुनाव जनता द्वारा किए जाने के फैसले की भी सराहना की। इससे चुनाव में निष्पक्षता आएगी। अशोक कौल ने बैठक में पार्टी नेताओं को बूथ स्तरीय कमेटियों के गठन की प्रक्रिया पूरी करने तथा बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने के लिए 22 सूत्रीय कार्यक्रम दिया। कौल ने हर मोर्चे को मंडल स्तर पर बैठकें करने का निर्देश भी दिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.