पर्यावरण संरक्षण हर व्यक्ति की जिम्मेदारी : बलवंत ठाकुर
-दैनिक जागरण की पौधे लगाएं, वृक्ष बचाएं मुहिम से जुड़े कलाकार फोटो नंबर 20 के साथ जा
-दैनिक जागरण की पौधे लगाएं, वृक्ष बचाएं मुहिम से जुड़े कलाकार
फोटो नंबर 20 के साथ
जागरण संवाददाता, जम्मू : प्रदूषित हो रहा वातावरण गंभीर ¨चता का विषय है। पहाड़ी क्षेत्र जम्मू में भी वातावरण प्रदूषण अब खतरे के निशान तक पहुंच रहा है। ऐसे में हर व्यक्ति की जिम्मेदारी बनती है कि वह अधिकाधिक पौधे लगाए ताकि हमारी भावी पीढि़यों को साफ-सुधरा वातावरण मिल सके। पर्यावरण को संभालने के लिए सबको आगे आना होगा। हमारी जिम्मेदारी बनती है कि हम अपने बच्चों को ऐसा वातावरण दें जिसमें वे खुलकर सांस ले सकें। यह तभी संभव है जब हम पेड़ों की संभाल करेंगे और अधिक से अधिक पौधे लगाएंगे।
यह कहना है पद्मश्री बलवंत ठाकुर का। बलवंत ठाकुर व नटरंग के कलाकारों ने दैनिक जागरण की पौधे लगाएं, वृक्ष बचाएं मुहिम का हिस्सा बनते हुए रविवार को पुराने शहर के रानी पार्क में पौधरोपण किया। इस मौके पर वरिष्ठ कलाकार नीरज कांत, मोहम्मद यासिन व नटरंग के कलाकार मौजूद रहे।
बलवंत ठाकुर ने कहा कि केवल पौधे लगाने से पर्यावरण संरक्षित नहीं होगा। जब तक हम उनकी उचित देखभाल नहीं करेंगे, वे फल-फूल नहीं पाएंगे। हर नागरिक का दायित्व बनता है कि वह पौधों व पेड़ों की उचित देखभाल करें। ठाकुर ने कहा कि दैनिक जागरण की यह मुहिम सराहनीय है। शहर के हर नागरिक को इससे जुड़ना चाहिए। उन्होंने नटरंग के कलाकारों को भी अपने-अपने क्षेत्र में पौधे रोपित करने की सलाह दी।
ठाकुर ने कहा कि हर नागरिक को नियम बनाना चाहिए कि अपने जन्मदिन पर एक पौधा लगाएगा। अगर समय रहते पर्यावरण संरक्षण पर ध्यान न दिया गया तो लोग बीमारियों की चपेट में आ जाएंगे जिससे आने वाली पीढि़यों के लिए मुश्किलें पैदा होंगी।
पौधरोपण के दौरान शिवम ¨सह, बृजेश, अवतार शर्मा, दीपाली शर्मा, मीनाक्षी भगत, प्रशांत सागर, आरती देवी, सुनाक्षी गुप्ता व राहुल ¨सह भी उपस्थित थे।