विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Doda Terror Attack: डोडा के कोटा टाप में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ जारी, फायरिंग में एक जवान घायल

Published: Wed, 12 Jun 2024 09:32 PM (IST)Updated: Wed, 12 Jun 2024 10:22 PM (IST)

रियाशी कठुआ और डोडा में आतंकी हमले के बाद अब कोटा टाप (Kota top Terror Attack) में भी आतंकियों के ...और पढ़ें

डोडा के कोटा टाप में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ (फाइल फोटो)।
डोडा के कोटा टाप में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ (फाइल फोटो)।

HighLights

  1. डोडा के कोटा टॉप में आतंकियों और सुरक्षाबल के बीच मुठभेड़
  2. सुरक्षाबल का एक जवान घायल

जागरण संवाददाता, डोडा। डोडा जिले (Doda Terror Attack) के कोटा टाप इलाके में आतंकियों के एक ढोक में छिपे होने की सूचना पर सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान चलाया। सुरक्षाबल जब ढोक की तरफ आगे बढ़ रहे थे तो आतंकियों ने उन्हें देखते ही गोली चला दी। इसमें एक पुलिस कांस्टेबल घायल हो गया है। अन्य सुरक्षाकर्मियों ने अपनी पोजीशन लेते हुए जवाबी फायर किया।

कांस्टेबल फरीद अहमद घायल

जोनल पुलिस मीडिया सेंटर जम्मू ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि आज रात 08:20 बजे कोटा टॉप, गंडोह, डोडा में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई। एसओजी गंडोह के कांस्टेबल फरीद अहमद (973/डी) केरलू भलेसा में ऑपरेशन के दौरान घायल हो गए। मुठभेड़ जारी है, अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।

अन्य विवरण की प्रतीक्षा है।