भाईचारे का संदेश देती है महाशिवरात्रि : निर्मल सिंह
जागरण संवाददाता, जम्मू : राज्य के उपमुख्यमंत्री डॉ. निर्मल सिंह ने कहा कि महाशिवरात्रि समाज के
जागरण संवाददाता, जम्मू : राज्य के उपमुख्यमंत्री डॉ. निर्मल सिंह ने कहा कि महाशिवरात्रि समाज के विभिन्न वर्गो के मध्य आपसी भाईचारा एवं सद्भावना को मजबूत करने की याद दिलाती है। वर्षो से चली आ रही संस्कृति को जीवित रखते हुए हमें चाहिए कि हम एकता की महत्ता को समझें और नापाक ताकतों को मुंहतोड़ जवाब दें।
उन्होंने यह बात तवी पुल के निकट शिव पार्वती अमर मंदिर में लंगर का उद्घाटन करने के बाद लोगों को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि लोग राष्ट्रविरोधी तत्वों के बहकावे में आकर अपने राज्य की शांति को खतरे में न डालें। इन बुराइयों का अंत एकता-भाईचारे को कायम रख हो सकता है।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि जम्मू को प्रमुख पर्यटन स्थल के तौर पर लाया जाएगा। इसके साथ ऐतिहासिक मुबारक मंडी परियोजना में भी पुन: सुधार कार्य किए जा रहे हैं। लोगों से बात करने के बाद उपमुख्यमंत्री व उनकी धर्मपत्नी ने लंगर में प्रसाद वितरित किया और बाद में स्वयं प्रसाद ग्रहण भी किया। उनके साथ विधायक राजेश गुप्ता व अन्य गणमान्य लोगों के भी लंगर में बैठ प्रसाद ग्रहण किया।