Move to Jagran APP

महिला तस्कर काबू, कब्जे से एक किलो गांजा बरामद

पुलिस का दावा है कि महिला स्थानीय युवकों को नशे की खेप बेचने का काम करती है। आरोपित महिला की पहचान पिंकी देवी निवासी राजीव नगर के रूप में हुई।

By Rahul SharmaEdited By: Published: Fri, 14 Dec 2018 05:59 PM (IST)Updated: Fri, 14 Dec 2018 05:59 PM (IST)
महिला तस्कर काबू, कब्जे से एक किलो गांजा बरामद

जम्मू, जागरण संवाददाता। नरवाल पुलिस ने मादक पदार्थ गांजे की तस्करी के आरोप में महिला को दबोचा है। आरोपित महिला के कब्जे से पुलिस ने एक किलाे गांजा बरामद किया। महिला बाहरी राज्य से इस खेप को लेकर आई थी। पुलिस का दावा है कि महिला स्थानीय युवकों को नशे की खेप बेचने का काम करती है। आरोपित महिला की पहचान पिंकी देवी निवासी राजीव नगर के रूप में हुई।

loksabha election banner

मादक तस्करी की पुख्ता सूचना पर नरवाल पुलिस ने राजीव नगर चौक में नाका लगाया। इस दौरान पुलिस कर्मियों ने वहां से एक महिला को संदिग्ध परिस्थितियों में घुमते हुए पाया। पुलिस कर्मियों ने महिला को रुकने के लिए महिला दौड़ कर एक घर में घुस गई। मौके पर महिला पुलिस कर्मियों को बुला लिया गया। जिसके बाद पुलिस उक्त घर में गई, जहां पर संदिग्ध महिला दौड़ कर छुप गई थी। जांच के दौरान महिला से पूछताछ की गई। महिला ने पुलिस को बताया कि वे मादक पदार्थ गांजे को बेचने का काम करती है। उसके खुलासे से पुलिस ने एक किलो गांजा बरामद किया। महिला को तुरंत हिरासत में ले लिया। उसे आगे की कार्रवाई के लिए सीधे नरवाल पुलिस चौक में ले जाया गया।

महिला ने प्राथमिक पूछताछ में बताया कि नशे की इस खेप को उसने बाहरी राज्य से मंगवाया था। राजीव नगर इलाके में कुछ प्रवासी श्रमिक भी रहते है, जो नशे की तस्करी में संलिप्त है। उन्हीं लोगों ने महिला को नशे की खेप को उपलब्ध करवाई थी। त्रिकुटा नगर थाने में महिला के विरुद्ध मामले को दर्ज कर लिया गया। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.