डॉ. ईशे नामंग्याल बने लेह म्यूनिसिपल कमेटी के अध्यक्ष
राज्य ब्यूरो, जम्मू : डॉ. ईशे नामंग्याल को सर्वसम्मति से लेह म्यूनिसिपल कमेटी का अध्यक्ष चुन लिया
By JagranEdited By: Published: Sun, 04 Nov 2018 02:04 AM (IST)Updated: Sun, 04 Nov 2018 02:04 AM (IST)
राज्य ब्यूरो, जम्मू : डॉ. ईशे नामंग्याल को सर्वसम्मति से लेह म्यूनिसिपल कमेटी का अध्यक्ष चुन लिया गया है। लेह की डिप्टी कमिश्नर अवनी लवासा की अध्यक्षता में हुई चुनाव प्रक्रिया में सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से डॉ. ईशे को चुना। मोहम्मद डीन खान को कमेटी का उपाध्यक्ष चुना गया।
लेह म्यूनिसिपल कमेटी में कांग्रेस को अधिकांश सीटें हासिल हुई हैं। डिप्टी कमिश्नर ने अध्यक्ष और उपाध्यक्ष दोनों से कहा कि महीने में कम से कम एक बैठक होना जरूरी है। उन्होंने अध्यक्ष से पहली बैठक तय समयसीमा के भीतर बुलाने के लिए कहा। इस मौके पर विधायक नवांग रिगजिन जोरा, काउंसलर निमु तसे¨रग नोरबो, चीफ एग्जीक्यूटिव काउंसलर रिगजिन सपलाबार भी मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें