विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दूल्हे की मां ने रखी दहेज की डिमांड तो भड़के लड़की वाले, पैलेस में बंद कर दी बारात; जम्मू में हाई-वोल्टेज ड्रामा

Published: Fri, 27 Nov 2026 03:01 PM (IST)

Jammu News: आरएसपुरा में एक शादी समारोह के दौरान दहेज की मांग को लेकर दूल्हा और दुल्हन पक्ष में विवाद हो गया। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद दोनों पक्षों के बीच समझौता हुआ और शादी की रस्में फिर से शुरू हुईं।

जम्मू में दहेज की मांग से बिगड़ा शादी का माहौल। (AI Generated)

जम्मू में दहेज की मांग से बिगड़ा शादी का माहौल। (AI Generated)

जागरण संवाददाता, आरएसपुरा। आरएसपुरा के एक पैलेस में वीरवार को शादी समारोह के दौरान दहेज की मांग के आरोप को लेकर दूल्हा पक्ष और लड़की वालों के बीच विवाद हो गया। कठुआ से आई बारात को लड़की पक्ष के लोगों ने पैलेस के मुख्य गेट पर ताला लगाकर अंदर ही रोक दिया। काफी देर तक चले हंगामे के बाद पुलिस ने हस्तक्षेप किया और दोनों पक्षों के बीच समझौता कराया।

जानकारी के अनुसार, स्थानीय लड़की की शादी के लिए कठुआ से बारात आई थी। शुरुआत में समारोह सामान्य रूप से चल रहा था।

इसी दौरान आरोप है कि दूल्हे की मां ने लड़की पक्ष के सामने दहेज की मांग रखी। इस पर लड़की पक्ष के लोगों ने नाराजगी जताई और दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई।

बात नहीं बनी तो पैलेस के गेट पर जड़ा ताला

लड़की पक्ष ने पहले बातचीत के जरिए मामला सुलझाने और लड़के पक्ष को मनाने का प्रयास किया। बात नहीं बनने पर उन्होंने पैलेस के मुख्य गेट पर ताला लगाकर बारात को अंदर रोक दिया। इससे समारोह में तनाव का माहौल बन गया।

विवाद सुलझने पर दोबारा शुरू हुआ समारोह

सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों से बातचीत की। काफी देर तक चली बातचीत के बाद आपसी सहमति से विवाद सुलझ गया। इसके बाद पैलेस का गेट खोला गया और शादी की रस्में दोबारा शुरू हुईं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।