विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 15, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रोहिग्याओं के खिलाफ रैली निकाल कर प्रदर्शन

By JagranEdited By:
Published: Sun, 15 Dec 2019 02:23 AM (IST)Updated: Sun, 15 Dec 2019 06:18 AM (IST)

???? ?? ??? ???????? ??? ?? ???? ???? ???? ???? ?? ?? ?? ?????? ????? ?? ????? ???? ????? ???? ...और पढ़ें

रोहिग्याओं के खिलाफ रैली निकाल कर प्रदर्शन
रोहिग्याओं के खिलाफ रैली निकाल कर प्रदर्शन

जागरण संवाददाता, जम्मू : जम्मू कश्मीर से रोहिग्याओं को बाहर का रास्ता दिखाने की मांग करते हुए डोगरा फ्रंट शिव सेना के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को प्रदर्शन किया। शहर में रैली निकाली। कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह रोहिग्या जम्मू कश्मीर के लिए बड़ा खतरा हैं। इनको यहां किसी भी हाल में बसाया नहीं जा सकता। डोगरा फ्रंट के कार्यकर्ताओं ने रोहिग्याओं के खिलाफ जमकर नारे लगाए। मांग की कि केंद्र सरकार जल्दी से जल्दी इन विदेशी नागरिकों को बाहर का रास्ता दिखाए। यह लोग आंतकवाद के लिए इस्तेमाल किए जा सकते हैं। वहीं मांग की गई कि पीआरसी जल्दी से जल्दी लागू कराया जाए। मौके पर प्रदेश अध्यक्ष अशोक गुप्ता ने कहा कि हैरानी की बात है कि रोहिग्या गैर कानूनी तरीके से आकर जम्मू में रह रहे हैं, आज आधार कार्ड व राशन कार्ड तक पा चुके हैं। यहां तक कि कई ने तो स्टेट सब्जेक्ट तक बनवा लिए हैं। इन पूरे मामले की जांच होनी चाहिए कि इन लोगों को यह जरूरी प्रमाण पत्र व राशन कार्ड कैसे आए। केंद्र सरकार को समझना होगा कि इन रोहिग्या लोगों को यहां पर रखना खतरे से खाली नहीं। कई बार संकेत मिलने के बाद भी अगर हमने गंभीरता नहीं दिखाई तो आने वाले समय में यह देश के लिए अच्छा नही होगा। इसलिए रोहिग्याओं को जम्मू कश्मीर से चलता किया जाना चाहिए। प्रदर्शन में बंटू, प्रेम, काला, शिव, अजय, मुल्ख राज, दिनेश, राकेश, अभिषेक आदि उपस्थित थे।