एक फर्ज डाक्यूमेंटरी का विमोचन
लॉकडाउन पर बनाई गई है एक फर्ज डॉक्यूमेंटरी
By JagranEdited By: Published: Sun, 24 May 2020 07:47 AM (IST)Updated: Sun, 24 May 2020 07:47 AM (IST)
जागरण संवाददाता, जम्मू : पूर्व मंत्री प्रिया सेठी ने शनिवार को जम्मू की बेटी वृंदा गुजराल की ओर से तैयार डॉक्यूमेंटरी का विमोचन किया। वृंदा ने कोरोना महामारी के बीच देश की जनता द्वारा दिखाए गए आपसी भाईचारे पर यह डॉक्यूमेंटरी तैयार की है। इस मौके पर भाजपा उपाध्यक्ष युद्धवीर सेठी, भाजपा के जम्मू जिला प्रधान विनय गुप्ता, महासचिव कुलदीप कंधारी, वार्ड नंबर दस के कॉरपोरेटर अनिल मासूम व वार्ड नंबर तीन के कारपोरेटर नरोत्तम शर्मा मुख्य रूप से मौजूद रहे। वृंदा के पिता मनीश गुजराल व मां आशा गुजराल को मुबारकबाद देते हुए प्रिया सेठी ने कहा कि वृंदा जम्मू की शान है और उसने अपने एकेडमिक में शानदार प्रदर्शन करने के साथ सामाजिक मुद्दों को भी गंभीरता से समझा है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें