दीपावली पर विस्थापित कश्मीरी हिंदू कर्मचारियों को तोहफा, मिलेगा दो दिन का विशेष अवकाश
जम्मू-कश्मीर सरकार ने पीएम पैकेज के तहत नियुक्त विस्थापित कश्मीरी हिंदू कर्मचारियों को दीपावली मनाने के लिए दो दिन का विशेष अवकाश प्रदान किया है।
-1794067723437_m.webp)
विस्थापित कश्मीरी हिंदू कर्मचारियों को मिलेगा दो दिन का विशेष अवकाश। फाइल फोटो
HighLights
पीएम पैकेज के तहत नियुक्त कर्मचारियों को अवकाश।
दीपावली मनाने के लिए दो दिन का विशेष आकस्मिक अवकाश।
जम्मू निवासी हिंदू कर्मचारियों को भी मिलेगी यह सुविधा।
राज्य ब्यूरो, जम्मू। कश्मीर घाटी में पीएम पैकेज के तहत नियुक्त विस्थापित कश्मीर हिंदू कर्मचारियों को प्रदेश सरकार ने दीपावली के अवसर पर दो दिन का विशेष आकस्मिक अवकाश प्रदान किया है। अवकाश की यह सुविधा घाटी में तैनात उन हिंदू कर्मचारियों केा भी मिलेगी जो जम्मू प्रांत के निवासी हैं और दीपावली पर घर जाना चाहते हैं।
प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार, महाप्रशासनिक विभाग द्वारा इस संदर्भ में जारी अधिसूचना में कहा गया है कि कश्मीर संभाग के विभिन्न सरकारी विभागों में तैनात पीएम पैकेज, विस्थापित कश्मीरी हिंदू और जम्मू निवासी कर्मचारियों को दीपावली का त्योहार अपने परिवारों के साथ जम्मू में मनाने के लिए दो दिन के लिए सात नवंबर, 2026 (शनिवार) और नौ नवंबर, 2026 (सोमवार) को विशेष आकस्मिक अवकाश प्रदान किया गया है।
सरकार ने यह निर्णय कश्मीर संभाग के विभिन्न विभागों में कार्यरत इन कर्मचारियों को दीपावली के अवसर पर जम्मू जाकर अपने परिजनों के साथ त्योहार मनाने की सुविधा देने के उद्देश्य से लिया है।