दीक्षा सिंह की मिसेज इंडिया के लिए डायरेक्ट वाइल्ड कार्ड एंट्री
????? ?????? 2019 ?? ???? ?????? ???? ?? ????? ?????? ?????? 2019 ?? ??? ???????? ?????? ????? ?????? ???? ??? ?? ?? ?? ??? ???? ??? 28 ????? ?? ?????? ???? ?????? ?????? ???? ??? ??? ?? ???????? ?????? ???? ?? ???? ???? ???? ?? ??? ???? ??? ?????? ??????? ???? ????? ??? ????? ????
जागरण संवाददाता, जम्मू : मिसेज इंडिया 2019 रह चुकीं दीक्षा सिंह को मिसेज इंडिया ग्लोबल 2019 के लिए डायरेक्ट वाइल्ड कार्ड एंट्री मिली है। यह शो गोवा में 28 नवंबर को आयोजित होगा। दीक्षा सिंह मूल रूप से उत्तराखंड के गढ़वाल जिले की रहने वाली हैं। इस समय उनके पति कैप्टन हिमांशु सिंह जम्मू में तैनात हैं।
12-13 अक्टूबर 2019 को सीईओ वीनस ग्रेवाल द्वारा मैंगो, मैग्नेट प्रोडक्शंस के तहत एक ब्यूटी पीयर स्पार्किग लाइट्स एमआरएस इंडिया 2019 प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जुलाई में शुरू हुई प्रतियोगिता में सभी राज्यों के 26 प्रतियोगियों ने भाग लिया। नई दिल्ली के सैनिक फार्म में आयोजित इस शो में दीक्षा सिंह विजयी रहीं। उन्हें मिसेज इंडिया 2019 के रूप में टैग किया गया। दीक्षा सिंह पेशे से नर्सिग अधिकारी हैं और पति के साथ जम्मू में रहती हैं। शो में टेलेंट राउंड, ब्यूटी राउंड, क्यू एंड ए राउंड, रैंप वॉक राउंड और फिनाले राउंड था। इसमें वह स्कोर बोर्ड में टॉप पर रहीं। उन्हें 50000 रुपये नकद पुरस्कार, ऑस्ट्रेलिया फैशन वीक 2019 में सीधे प्रवेश और अंतरराष्ट्रीय इवेंट और मिसेज इंडिया ग्लोबल 2019 के लिए एक डायरेक्ट वाइल्ड कार्ड से सम्मानित किया गया।