Jammu : धनवीर सिंह ने पुंछ की जिला एथलेटिक प्रतियोगिता में दोहरे स्वर्ण पदक जीते
धनवीर सिंह ने पुंछ जिला एथलेटिक प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए लड़कों के अंडर-20 आयुवर्ग की 100 मीटर और 200 मीटर दौड़ में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए दोहरे स्वर्ण पदक जीते। दो दिवसीय पुंछ जिला एथेलटिक प्रतियोगिता के मुकाबले पुंछ के स्पोटर्स स्टेडियम में हुए।
जम्मू, जेएनएन । धनवीर सिंह ने पुंछ जिला एथलेटिक प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए लड़कों के अंडर-20 आयुवर्ग की 100 मीटर और 200 मीटर दौड़ में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए दोहरे स्वर्ण पदक जीते। जम्मू-कश्मीर एथलेटिक एसोसिएशन के महासचिव शरत चंद्र सिंह ने बताया कि दो दिवसीय पुंछ जिला एथेलटिक प्रतियोगिता के मुकाबले पुंछ के स्पोटर्स स्टेडियम में हुए। इसमें खिलाड़ियों ने अंडर-14, अंडर-16, अंडर-18 और अंडर-20 आयुवर्ग व ओपन वर्ग में भाग लिया। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर पूर्व एमएलसी जहांगीर मीर मुख्य अतिथि थे। उन्होंने विभिन्न वर्गों के पदक विजेताओं को सम्मानित किया। प्रतियोगता रविंद्र सिंह और विकास शर्मा की देखरेख में हुई।
लड़कों के अंडर-14 आयुवर्ग की 100 मीटर दौड़ में एजाज अहमद ने स्वर्ण पदक, महमूद अहमद ने रजत पदक और मोहम्मद शोएब ने कांस्य पदक जीते। 200 मीटर दौड़ में रमणदीप सिंह ने स्वर्ण, कुशल ठाकुर ने रजत और तैयब जहांगीर ने कांस्य पदक जीता। लड़कों के अंडर-16 आयुवर्ग की 800 मीटर दौड़ में माेहम्मद जावेद ने पहला, रियाज अहमद ने दूसरा और रमणदीप सिंह ने तीसरा स्थान पाया। अंडर-18 आयुवर्ग की 100 मीटर दौड़ में मोहम्मद शाहिद स्वर्ण पदक, धनवीर सिंह रजत पदक और वसीम अकरम कांस्य पदक जीतने में कामयाब।
लड़कों के अंडर-20 आयुवर्ग की 100 मीटर दौड़ में धनवीर सिंह ने पहला, अनीस याकूब ने दूसरा अौर मोहम्मद उस्मान ने तीसरा स्थान पाया। 200 मीटर दौड़ में धनवीर सिंह ने स्वर्ण, मोहम्मद इकबाल ने रजत और मोहम्मद माहिर ने कांस्य पदक हासिल किया। लड़कों के अंडर-20 आयुवर्ग की 400 मीटर दौड़ में संदीप सिंह ने स्वर्ण पदक, मोहम्मद माहिर ने रजत पदक और अनीस याकूब ने कांस्य पदक जीते।