धान खरीद केंद्र समय पर खोले जाएंगे
जागरण संवाददाता, जम्मू : धान की फसल तैयार हो आई है। किसानों से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान खरीदने के
जागरण संवाददाता, जम्मू : धान की फसल तैयार हो आई है। किसानों से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान खरीदने के लिए धान खरीद केंद्र खोलने की प्रक्रिया भी तेज हो गई है। जम्मू जिले में 9, कठुआ जिले में छह व सांबा जिले में 1 धान खरीद केंद्र स्थापित होंगे। कृषि निदेशक पीएस राठौर ने अधिकारियों की एक बैठक लेकर खोले जाने वाले धान खरीद केंद्रों की जानकारी प्राप्त की। वहीं कहा कि समय पर यह केंद्र खोले जाएं ताकि किसानों को समय पर सुविधा उपलब्ध हो सके। इस बार सरकार ने एक ग्रेड धान के लिए प्रति क्विंटल 1835 रुपये का समर्थन मूल्य निकाला है। जबकि सामान्य धान का 1815 रुपये किसानों को दिए जायेंगे। कृषि निदेशक ने कहा कि किसानों के लिए समय पर यह केंद्र खुल पाए, इसके लिए विभाग की टीम अभी से काम पर जुट जाए।
बैठक में कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक बीके जुत्शी, उप निदेशक विश्वजीत सिंह, संभागीय प्रबंधक भारतीय खाद निगम रवि शास्त्री व कई अधिकारी उपस्थित थे।