अखनूर में गुब्बारा भरते समय फटा सिलिंडर, तीन पुलिस कर्मियों समेत चार घायल
मथवार के बाबा बल्लू देवस्थान में दंगल के दौरान गुब्बारे में गैस भरते समय सिलिंडर फटने से चार लोग घायल ...और पढ़ें

हादसे में पुलिसकर्मी भी हुए घायल।
HighLights
गुब्बारा भरते समय सिलिंडर फटने से हुआ हादसा
तीन पुलिसकर्मियों सहित चार लोग हुए घायल
घायलों को जीएमसी जम्मू रेफर किया गया
संवाद सहयोगी, अखनूर/मथवार। मथवार स्थित बाबा बल्लू देवस्थान में शुक्रवार को दंगल समारोह के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब जेके बैंक के नजदीक गुब्बारों में गैस भरने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा सिलिंडर फट गया।
धमाके की आवाज सुनते ही मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में गुब्बारे भरने वाले व्यक्ति सहित तीन पुलिस कर्मी घायल हो गए। घायलों को जीएमसी जम्मू रेफर किया गया है। मथवार के बाबा बल्लू देवस्थान में दंगल का आयोजन किया गया था।
जेके बैंक के पास हुआ हादसा
इस दौरान जेके बैंक के नजदीक एक गुब्बारा विक्रेता गुब्बारों में गैस भर रहा था। तभी अचानक सिलेंडर में विस्फोट हो गया। धमाका होते ही घटनास्थल पर मौजूद लोगों में दहशत फैल गई।
चपेट में आए 3 पुलिसकर्मी
घटना के दौरान वहां तैनात पुलिसकर्मी भी इसकी चपेट में आ गए। घायल पुलिसकर्मियों की पहचान सिपाही खेम करण निवासी राजपुरा कैंप (कानाचक), एएसआइ वेद राज निवासी जंडियाल ठाठी और एसपीओ राज कुमार निवासी गलाली मथवार के रूप में हुई है।
घायलों का अस्पताल में चल रहा उपचार
तीनों घरोटा पुलिस स्टेशन में तैनात हैं। गैस भरने वाले व्यक्ति पहचान नहीं हुई है। घटना के बाद घायलों को तत्काल उपचार के लिए जीएमसी जम्मू पहुंचाया गया। उधर, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
