शिवजोत के गाने पर थिरके सीमावर्ती लोग
संवाद सहयोगी सांबा सीमा सुरक्षा बल द्वारा सांबा में रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें सीमा सुरक्षा बल के जवानों के साथ साथ सीमावर्ती क्षेत्र के लोग भी झूम उठे। इस रंगारंगा कार्यक्रम में पंजाब के प्रमुख गायक शिवजोत सिंह ने अपनी गायिकी से सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। इस अवसर पर हजारों की संख्या में दर्शक मौजूद थे। सीमा सुरक्षा बल की 173वीं बटालियन द्वारा पंजटिला में नटरंग संस्था के सहयोग से आयोजित किया गया। इस अवसर पर पंजाब के मशूहर गायक शिवजोत सिंह के गानों पर जमकर जवान व लोगों ने मजा लिया। इस अवसर पर बटालियन के कमांडेंट सुरेंद्र सिंह राठोर ने कहा कि सीमा सुरक्षा बल की ओर से इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
संवाद सहयोगी, सांबा: सीमा सुरक्षा बल द्वारा सांबा में रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें सीमा सुरक्षा बल के जवानों के साथ-साथ सीमावर्ती क्षेत्र के लोग भी झूम उठे। इस रंगारंग कार्यक्रम में पंजाब के प्रमुख गायक शिवजोत सिंह ने अपनी गायिकी से सभी को झूमने को मजबूर कर दिया। इस अवसर पर हजारों की संख्या में दर्शक मौजूद थे।
सीमा सुरक्षा बल की 173वीं बटालियन द्वारा पंजटिला में नटरंग संस्था के सहयोग से आयोजित किया गया। इस अवसर पर पंजाब के मशहूर गायक शिवजोत सिंह के गानों पर जमकर जवान व लोगों ने मजा लिया। इस अवसर पर बटालियन के कमांडेंट सुरेंद्र सिंह राठौर ने कहा कि सीमा सुरक्षा बल की ओर से इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि देश में कला को बहुत महत्व दिया जाता है और यह गाना बजाना भी उसी में आता है और आज के इस कार्यक्रम में जवानों के साथ साथ सीमावर्ती लोगों ने भी खूब मजा लिया। इस अवसर पर नटरंग ग्रुप की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए जिसमें डोगरी, गोजरी, पहाड़ी, पंजाबी गिद्दा के माध्यम से लोगों का मनोरंजन किया गया। रात के समय जैसे ही पंजाबी कलाकार शिवजोत मंच पर पहुंचे तो उनका सांबा में शिवजोत के प्लाजो गाने पर जमकर थिरके सीमावर्ती लोग और बीएसएफ के जवान।