यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 12, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
जम्मू-कश्मीरः सीआरपीएफ की मददगार हेल्पलाइन ने कश्मीर में बदला नंबर
सीआरपीएफ की मददगार हेल्पलाइन ने यह जानकारी ट्वीटर पर भी दी है। कई लोग इस नंबर पर संपर्क कर जम्मू कश्मीर और लद्दाख के वर्तमान हालात के बारे में भी जानकारी हासिल कर रहे हैं।

सीआरपीएफ की मददगार हेल्पलाइन ने यह जानकारी ट्वीटर पर भी दी है। कई लोग इस नंबर पर संपर्क कर जम्मू, कश्मीर और लद्दाख के वर्तमान हालात के बारे में भी जानकारी हासिल कर रहे हैं।

सीआरपीएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, यह हेल्पलाइन लोगों को श्रीनगर में चल रहे पुलिस स्टेशनों के नंबर भी बता रही है, ताकि किसी भी प्रकार की सहायता के लिए उनसे भी संपर्क किया जा सके। कश्मीर में सीआरपीएफ की 65 बटालियन सुरक्षा के लिए तैनात हैं। सीआरपीएफ ने जून 2017 में कश्मीर में मददगार हेल्पलाइन बनाई थी।