Kashmir: सीआरपीएफ के जवान की हृदयघात से मौत
उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के सोपोर में केंद्रीय सुरक्षा बल के एक जवान की हृदयघात से मौत हो गई। यह घटना शनिवार सुबह की है। जवान डयूटी पर तैनात था।उसी समय उसे हृदयघात हुआ औार वह नीचे गिर पकड़ा
जम्मू, राज्य ब्यूरो । उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के सोपोर में केंद्रीय सुरक्षा बल के एक जवान की हृदयघात से मौत हो गई। यह घटना शनिवार सुबह की है। जवान डयूटी पर तैनात था। उसी समय उसे हृदयघात हुआ औार वह नीचे गिर पकड़ा। जैसे ही आसपास उसके साथियों ने उसे गिरते हुए देखा, वे उसे तुरंत 177 बटालियन हेडक्वार्टर श्रीनगर में ले जाया गया। वहां से उसे विशेष इलाज के लिए श्रीनगर के अस्पताल में भर्ती करवाया गया लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं उत्तरी कश्मीर के बांडीपोरा जिले में शनिवार दोपहर को क्विल मुकाम गांव में एक तीस वर्षीय व्यक्ति की हृदय घात से मौत हो गई। उसकी पहचान इरफान मोहम्मद मीर के रूप में हुई है। घर में ही हृदयघात होने के बाद उसे इलाज के लिए तुरंत जिला अस्पताल बांडीपोरा में ले जाया गया जहां पर डाक्टरों ने उसे मृत लाया घोषित किया।
इसी बीच मध्य कश्मीर में स्थित एक मस्जिद के स्नानघर से शनिवार सुबह एक व्यक्ति का शव मिला। यह शव उसी व्यक्ति का था जो गत शुक्रवार दोपहर तीन बजे से लापता था। उसके परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। सुबह मस्जिद के कर्मचारी जब स्नानघर की सफाई के लिए पहुंचे तो उन्होंने उसे बंद देखा। स्नानघर का दरवाजा खोलने पर उसमें शव मिला। मृतक की पहचान अब्दुल क्यूम खान पुत्र अब्दुल रहमान निवासी गिल्ली कदल जूनीमार के तौर पर हुई है। वहीं पुलिस ने बताया कि उन्होंने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है। यह व्यक्ति लापता था और उसके परिजन उसे ढूंढ रहे थे।