विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कश्मीर हाईवे पर 'फरिश्ता' बने CRPF जवान, चलती कार में बेहोश हुए युवक के लिए तोड़ा शीशा; सड़क पर ही CPR देकर बचाई जान

Published: Mon, 23 Nov 2026 07:57 PM (IST)

श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुलगाम के पास सीआरपीएफ जवानों ने एक अचेत कार चालक को सीपीआर देकर उसकी जान बचाई।

सड़क पर युवक की जान बचाते सीआरपीएफ। वीडियो से ली गई फोटो

सड़क पर युवक की जान बचाते सीआरपीएफ। वीडियो से ली गई फोटो

HighLights

  1. सीआरपीएफ जवानों ने अचेत कार चालक को सीपीआर दिया।

  2. कुलगाम हाईवे पर त्वरित कार्रवाई से जान बचाई।

  3. स्थानीय लोगों ने जवानों की बहादुरी की सराहना की।

राज्य ब्यूरो, श्रीनगर। श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार को कुलगाम के निकट हाइवे पर तैनात जवानों ने समय रहते एक स्थानीय युवक को सीपीआर प्रदान करने के साथ उसे निकटवर्ती अस्पताल पहुंचा उसकी जान बचा ली।

यहां मिली जानकारी के अनुसार, आज कुलगाम में हाइवे पर सीआरपीएफ की 46वीं वाहिनी के जवानों का एक दस्ता रोड ओपनिंग पार्टी की जिम्मेदारी निभा रहा था।

रोड ओपनिंग पार्टी में शामिल जवान हाइवे से गुजरने वाले सुरक्षाबलों के वाहनों के काफिले को सुरक्षित वहां से निकालने के बाद अपनी अगली डयूटी के लिए तैयार कर ही रहे थे कि अचानक श्रीनगर की तरफ से एक कार जिसकी गति पहले तेज थी, अचानक धीमी हो गई और फिर वह वहां सड़क किनारे खड़े एक सीआरपीएफ कर्मी जेपीजाट के पास आकर रुक गई।

मौके पर पहुंचे सभी जवान

जेपी जाट को पहले लगा कि कार में शायद उसका कोई परिचित है। लेकिन कार का जब शीशा और दरवाजा नहीं खुला तो उसे कुछ गड़बड़ लगा। वह पूरी सावधानी के साथ कार तक गया और उसने देखाक कि कार चालक की गर्दन एक तरफ झुकी हुई है।

उसने बार बार दरवाजा खटखटाया,लेकिन चालक की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई है। इसी दौरान जेपी जाट के अन्य साथी जवान भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने स्थिति की गंभीरता को समझा और तुरंत कार का शीशा तोड़ दरवाजा खोला और अचेत पड़े कार चालक को बाहर निकाला।

अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था

जवानों ने चालक केा वहीं सड़क पर लिटाया और उसे वहीं सीपीआर दिया। जाट ने बताया कि सीपीआर देने पर उक्त व्यक्ति की सांसे हल्की हल्की चलने लगी। हालांकि उसे होश नहीं आया,लेकिन उसकी सांसें धीरे-धीरे सामान्य होने लगीं।जब जवानों को लगा कि उसकी सांसें कुछ स्थिर हो गई हैं, तो उन्होंने तुरंत एक निजी वाहन का इंतजाम किया और उसे अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की।

इस पूरे घटनाक्रम में सीआरपीएफ जवानों की तत्परता के साथ स्थानीय लोगों का सहयोग भी बेहद अहम रहा। हाईवे पर तैनात जवानों ने एक अनजान व्यक्ति की जान बचाने के लिए जिस तेजी और सूझबूझ से कदम उठाए, वह काबिल-ए-तारीफ है। स्थानीय लोगों ने सीआरपीएफ के जवानों को सराहा।

वहां मौके पर मौजूद रहे एक वाहन चालक असरार वानी ने कहा कि मैंने वहां सड़क किनारे भीड़ देखी तो रुक गया। मेरे साथ वाहन में कुछ और लोग भी थे।हमने देखा कि सीआरपीएफ के जवान उसके सीने पर दबाव बना रहे थे ताकि उसकी सांस चले। उन्इोंने एक फरीश्ते की तरह उसकी जान बचाई है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।