पुलिस ट्रेनिंग कैंप में कांस्टेबल ने खुद को संदिग्ध परिस्थितियों में गोली मारी, मौत Jammu News
खून से लथपथ अर्जुन को उन्होंने जमीन पर पड़ा देखा। सहयोगी पुलिसकर्मियों ने जवान को तुरंत उठाया और उसे जीएमसी ले जाया गया परंतु डाक्टरों ने उसे मृत लाया घोषित कर दिया।
जम्मू, जेएनएन। पुलिस विभाग की खुफिया विंग के एक कर्मी ने सोमवार को ट्रेनिंग कैंप सुंजवां में अपनी सर्विस राइफल से खुद को संदिग्ध परिस्थितयों में गोली मारकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान सिलेक्शन ग्रेड कांस्टेबल अर्जुन देव (बेल्ट नं ईएक्सजे 976304) के रूप में हो रही है। वह ट्रेनिंग सेंटर में कोर्स कर रहा था। सुबह जब अर्जुन ने खुद को गोली मारी उस समय वह ड्यूटी पर था।
विभागीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गोली की आवाज सुनकर कैंप में मौजूद दूसरे जवान भी घटना स्थल पर पहुंच गए। खून से लथपथ अर्जुन को उन्होंने जमीन पर पड़ा देखा। सहयोगी पुलिसकर्मियों ने जवान को तुरंत उठाया और उसे जीएमसी ले जाया गया परंतु डाक्टरों ने उसे मृत लाया घोषित कर दिया।
उसके साथियों का कहना है कि अर्जुन देव ने खुद को गोली क्यों मारी इस बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। वहीं पुलिस ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि इस संबंध में उन्होंने मामला दर्ज कर लिया है और छानबीन की जा रही है।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप