Jammu Kashmir : 25 लाख रुपये से गली का निर्माण शुरू
गांधी नगर विधानसभा के क्षेत्र गंग्याल में पूर्व मंत्री शाम चौधरी व जम्मू नगर निगम के चेयरमैन व भाजपा वरिष्ठ नेता बलदेव सिंह बलोरिया ने गली व नाली का कार्य शुरू करवाया।
जम्मू, जागरण संवाददाता : गांधी नगर विधानसभा के क्षेत्र गंग्याल में पूर्व मंत्री शाम चौधरी व जम्मू नगर निगम के चेयरमैन व भाजपा वरिष्ठ नेता बलदेव सिंह बलोरिया ने गली व नाली का कार्य शुरू करवाया। चौधरी ने कहा कि भाजपा सरकार ने अपने कार्यकाल में देश व प्रदेश को एक नई दिशा देने का काम किया है।
भाजपा पार्टी का मुख्य उद्देश्य पूरी ईमानदारी से समान रूप से हर क्षेत्र का विकास कार्य करवाना है। भाजपा सरकार ने अंतिम छोर के अंतिम व्यक्ति के लिए कार्य किया है। जिस तरह चेयरमैन बलोरिया वार्ड के लोगों की विकास संबंधित कार्य करवा रहे वह सराहनीय कार्य है। जब से भाजपा ने नगर निगम का पदभार संभाला है तब से विकास कार्यों में और तेजी आयी है। वहीं, चेयरमैन बलोरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि 25 लाख रूपए की लागत से यहां गली, नालियों का काम शुरू करवाया गया है।
उन्होंने कहा कि जनता का प्रतिनिधि होने के नाते जनता के साथ किया हर वादा पूरा किया जा रहा है। क्षेत्र की छोटी से छोटी गली का निर्माण करवाया जा रहा है। आने वाले समय में गंग्याल में करोड़ों के विकास कार्य होने हैं। क्षेत्र एक माडर्न वार्ड बनकर उभरेगा। बलोरिया ने कहा कि विकास भाजपा का एजेंडा और वो भाजपा के सच्चे सिपाही होने के नाते इस एजेंडे को कभी पीछे नहीं छोड़ सकते हैं। उन्होंने कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप के बीच लोगों को कोविड-19 को लिए सभी प्रशासनिक दिशा-निर्देशों का पालन करने और स्वच्छ रखने की बात कही। इस मौके पर हरबंस चौधरी, ज्योति प्रकश शर्मा, राकेश संग्राल, रंजीत सिंह, राज सिंह रंधावा, संजू भाऊ, सुरजीत कुमार, मुल्ख राज, अभिनंदन शर्मा, बलवान सिंह, ओम नाथ, हरदीप सिंह, कंवलजीत सिंह भी उपस्थित रहे।