Move to Jagran APP

केंद्र की नीतियों के खिलाफ सड़क पर उतरे कांग्रेसी

?????? ????? ?? ?????? ??????? ?? ????? ?? ????? ??????? ????? ?? ???? ?? ????? ?????? ???????? ????? ?? ???????? ????? ????? ???????????? ?? ????? ? ???? ???????? ?? ??? ??? ??? ??? ?? ???????? ??? ????? ???????????? ?? ???? ????? ????? ?? ????? ?????? ???????????? ?? ?????? ????? ????? ?? ????? ??????? ????? ?? ????? ???????? ??? ???? ?????? ??? ???????????? ?? ??? ?? ??? ??? ?????? ???? ???? ??? ?? ??? ??? ??? ?????? ???? ?? ??? ? ??? ??? ???

By JagranEdited By: Published: Sun, 01 Dec 2019 12:27 AM (IST)Updated: Sun, 01 Dec 2019 06:19 AM (IST)
केंद्र की नीतियों के खिलाफ सड़क पर उतरे कांग्रेसी

राज्य ब्यूरो, जम्मू : केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों और भोपाल से भाजपा सांसद प्रज्ञा ठाकुर के बयान के खिलाफ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने शनिवार को प्रदर्शन किया। महिला कार्यकर्ताओं ने प्याज व अन्य सब्जियों के हार गले में डाल कर नारेबाजी की। खाली बर्तन बजाकर विरोध जताया। कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार, भाजपा और सांसद प्रज्ञा ठाकुर के खिलाफ नारेबाजी की। बैनर लहराते हुए कार्यकर्ताओं ने कहा कि देश में महंगाई बहुत अधिक बढ़ गई है। देश में आर्थिक मंदी का दौर आ गया है। लोग परेशान हैं। पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री रमण भल्ला, जिला कांग्रेस कमेटी के प्रधान विक्रम मल्होत्रा के नेतृत्व में कार्यकर्ता प्रेस क्लब के बाहर इकट्ठा हुए और प्रदर्शन किया। कांग्रेस के प्रदर्शन को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस को तैनात किया गया था। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए रमण भल्ला ने कहा कि भाजपा के सारे दावों की पोल खुल गई है। देश आर्थिक मंदी की चपेट में है। बेरोजगारी बढ़ती जा रही है। विकास दर बहुत नीचे आ गई है। महंगाई से आम लोग पिस रहे हैं। देश की आर्थिक स्थिति को ठीक करने के लिए कोई प्रभावी कदम नहीं उठाए जा रहे है। सरकार नींद में सोई हुई है। उन्होंने कहा कि सांसद प्रज्ञा ठाकुर का राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के खिलाफ दिया गया बयान गैर जिम्मेदाराना था। पार्टी की महिला विग की प्रधान इंदु पवार ने कहा कि महंगाई ने जीना मुहाल कर दिया है। प्याज के दाम आसमान छू रहे हैं। सब्जियां बहुत महंगी हो गई हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि हर वस्तु का दाम बढ़कर बड़े व्यवसायियों को फायदा पहुंचाया जा रहा है। भाजपा ने अच्छे दिन का नारा देकर लोगों को गुमराह किया है। प्रदर्शनकारियों में वंदना मंगोत्रा, उदय भानू चिब, कांता भान, सतीश शर्मा, रमाकांत खजूरिया, रविद्र सिंह, मोहन चौधरी, गजन सिंह शामिल हुए।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.