विवाद में दो गुट भिड़े, केस दर्ज
जागरण संवाददाता, जम्मू : शहर की क्रिश्चियन कॉलोनी में रहने वाले दो परिवारों में बच्चों क
जागरण संवाददाता, जम्मू : शहर की क्रिश्चियन कॉलोनी में रहने वाले दो परिवारों में बच्चों की शादी को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि इस दौरान एक परिवार के सदस्यों ने जबरन दूसरे परिवार के घर में घुस कर हमला कर दिया। इसमें कुछ लोग घायल हो गए। बख्शी नगर पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है।
एसएचओ बख्शी नगर नरेश शर्मा ने बताया कि आरोपित मंगत राम ने अपने परिवार के कुछ सदस्यों के साथ पड़ोसियों का रास्ता रोका और मारपीट की। वहीं, कानाचक्क इलाके में भूमि विवाद में दो गुटों में झड़प हो गई। इसमें तीन लोग घायल हो गए। घटना शनिवार शाम की है। दो भाई राज कुमार तथा सोम राज के बीच पुश्तैनी भूमि के बंटवारे को लेकर विवाद है। इस दौरान राज कुमार ने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर सोम राज पर हमला कर घायल कर दिया। घटना के बाद वह फरार है।