Move to Jagran APP

Jammu : राष्ट्र विरोधी तत्वों पर शिकंजा कसे जाने पर जम्मू में मना जश्न

डोगरा फ्रंट शिव सेना ने मिठाइयां बांट कर खुशी जताई और भारत माता के जयकारे लगाए। कार्यकर्ताओं ने कहा कि पहली बार देश विरोधी तत्वों के खिलाफ सख्त निर्णय लिया गया है। अब पत्थरबाजी करने वालों को तमाम सुविधाओं से वंचित रहना पड़ेगा।

By Lokesh Chandra MishraEdited By: Published: Mon, 02 Aug 2021 08:38 PM (IST)Updated: Mon, 02 Aug 2021 08:38 PM (IST)
Jammu : राष्ट्र विरोधी तत्वों पर शिकंजा कसे जाने पर जम्मू में मना जश्न
राष्ट्र विरोधी तत्वों पर सरकार द्वारा कसी गई नकेल पर सोमवार को जम्मू में जश्न मनाया गया।

जम्मू, जागरण संवाददाता : राष्ट्र विरोधी तत्वों पर सरकार द्वारा कसी गई नकेल पर सोमवार को जम्मू में जश्न मनाया गया। डोगरा फ्रंट शिव सेना ने मिठाइयां बांट कर खुशी जताई और भारत माता के जयकारे लगाए। कार्यकर्ताओं ने कहा कि पहली बार देश विरोधी तत्वों के खिलाफ सख्त निर्णय लिया गया है। अब पत्थरबाजी करने वालों को तमाम सुविधाओं से वंचित रहना पड़ेगा। फ्रंट के कार्यकर्ता रानी पार्क क्षेत्र में रैली निकाली और तिरंगे फहरा कर खुशी जाहिर की।

loksabha election banner

कार्यकर्ताओं ने कहा कि बहुत सरकारें आईं और गईं, मगर किसी ने भी पत्थरबाजों पर लगाम नहीं लगाया। मगर केंद्र में बैठी भाजपा सरकार ने आखिर इन देश विरोधी लोगों को कड़ा संदेश देना शुरू कर दिया है। यह राष्ट्र प्रेमी लोगों के लिए जश्न का मौका है। इसलिए शहर में जश्न मनाया जा रहा है। डोगरा फ्रंट प्रधान अशोक गुप्ता ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में रही पिछली सरकारों ने तो इन पत्थरबाजों के हौसलों को बढ़ाया। उनको सजा देने की बजाय उनकी हिफाजत की। आतंकी लोगों को सरकार ने नौकरियां दीं। देश विरोधी लोग बाद में पासपोर्ट हासिल कर विदेश भागते रहे हैं। लेकिन अब यह नहीं हो सकेगा।

पत्थरबाजों और आतंकी लोगों को अब सरकारी नौकरियां नहीं मिलेंगी। केंद्रीय योजनाओं का लाभ नहीं मिलेगा। उनको जेल जाना पड़ेगा। गुप्ता ने कहा कि केंद्र सरकार का बड़ा फैसला आया है और इससे राष्ट्र भक्त लोगों का हौसला बढ़ा है। उन्होंने कहा कि घाटी में सुरक्षाबलों पर पत्थर बरसा कर आतंकवादियों को पनाह देने का काम अब नहीं चलेगा। जम्मू कश्मीर में पिछले समय में जितनी भी सरकारें रही हैं, सभी ने इन पत्थरबाजों व आतंकियों का समर्थन ही किया। प्रदर्शन में अभिषेक, बंटू, प्रेम, दीपू, आशीष, नरेश, सुभाष, राज, शाम, प्रवीण आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.