Move to Jagran APP

पाकिस्तान ने अब पुंछ के मेंढर में बरसाए गोले, भारतीय जवान भी दे रहे मुंह तोड़ जवाब

भारतीय जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई में गोलाबारी शुरू कर दी है। जवाबी कार्रवाई के बाद पिछले आधे घंटे से गोलाबारी में कमी आई है।

By Rahul SharmaEdited By: Published: Thu, 29 Aug 2019 12:39 PM (IST)Updated: Thu, 29 Aug 2019 12:39 PM (IST)
पाकिस्तान ने अब पुंछ के मेंढर में बरसाए गोले, भारतीय जवान भी दे रहे मुंह तोड़ जवाब
पाकिस्तान ने अब पुंछ के मेंढर में बरसाए गोले, भारतीय जवान भी दे रहे मुंह तोड़ जवाब

जम्मू, जेएनएन। भारतीय जवानों से बार-बार मुंह की खाने के बाद भी पाकिस्तानी सैनिक बाज नहीं आ रहे हैं। आज सुबह 11.30 बजे के करीब पाक सैनिकों ने जिला पुंछ के मेंढर सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर भारतीय चौकियों को निशाना बनाते हुए पहले तो हल्के हथियारों से गोलीबारी की बाद में मोर्टार दागना शुरू कर दिए। भारतीय जवान भी इसका मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं। अभी भी दोनों ओर से गोलाबारी जारी है।

loksabha election banner

सैन्य सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शुरूआत में पाकिस्तानी सैनिकों ने भारतीय चौकियों पर गोलीबारी की परंतु उसके बाद रिहायशी इलाकों को निशाना बनाते हुए मोर्टार दागना शुरू कर दिए। भारतीय जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई में गोलाबारी शुरू कर दी है। जवाबी कार्रवाई के बाद पिछले आधे घंटे से गोलाबारी में कमी आई है। परंतु भारतीय सैनिक नियंत्रण रेखा पर पूरी चौकसी बनाए हुए हैं। उस ओर से हुई गोलाबारी में किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है।

मेंढर नियंत्रण रेखा से सटे गांवों में मोर्टार शेल गिरने से लोगों में दहशत व्याप्त हो गई है। सेना ने गांववासियों को सुरक्षित स्थानों में रहने की सलाह दे दी है। अभी दोनों ओर से रूक-रूककर गोलाबारी हो रही है। पाकिस्तानी सैनिकों ने गत 20 अगस्त को भी जिला पुंछ के मेंढर सेक्टर और कृष्णा घाटी में सीज फायर का उल्लंघन किया था। इस गोलाबारी में एक भारतीय जवान शहीद जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.