CCI Jammu Election: चैंबर चुनावों के लिए बिछ गई बिसात, प्रधान पद के लिए होगा त्रिकोणीय मुकाबला
CCI Jammu Election चैंबर चुनावों में अब प्रधान के लिए त्रिकोणीय मुकाबला होना हैं। प्रधान पद के लिए राकेश कुमार गुप्ता वाईपी शर्मा और अरुण गुप्ता के बीच कांटे की टक्कर होना तय हैं। उप प्रधान पद के लिए केवल दो ही उम्मीदवारों का आपस में मुकाबला हैं।
जम्मू, जागरण संवाददाता। उद्योग व व्यापार जगत के सबसे बड़े संगठन चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री जम्मू के होने वाले चुनावों के लिए सरगर्मियां तेज हो गई हैं। चैंबर चुनावों को संपन्न कराने वाले रिसीवर सुरेश शर्मा ने विभिन्न पदों के लिए नामांकन करने वाले सभी उम्मीदवारों के नामांकन पत्रों की जांच की। कुछ उम्मीदवारों द्वारा एक ही पद के लिए दो बार नामांकन किया गया था, जिसमें से एक नामांकन को रद कर लिया गया। अब पांच पदों के लिए कुल 21 उम्मीदवारों के बीच मुकाबला होना हैं।
चैंबर चुनावों में अब प्रधान के लिए त्रिकोणीय मुकाबला होना हैं। प्रधान पद के लिए राकेश कुमार गुप्ता, वाईपी शर्मा और अरुण गुप्ता के बीच कांटे की टक्कर होना तय हैं। उप प्रधान पद के लिए केवल दो ही उम्मीदवारों का आपस में मुकाबला हैं। इसमें सुरेंद्र महाजन और अनिल गुप्ता की टक्कर होनी हैं। जूनियर उप प्रधान पद के लिए राजीव गुप्ता और आशु गुप्ता के बीच मुकाबला हैं। सबसे रोचक मुकाबला महासचिव पद के लिए है इसमें 5 उम्मीदवारों की टक्कर हैं। इनमें अजय लंगर, भुवनेश्वर गंडोत्रा, गौरव गुप्ता, दीपक अग्रवाल और मनीष गुप्ता शामिल हैं।
सचिव पद के लिए 4 उम्मीदवार मैदान में है इनमें राजेश गुप्ता, अश्वनी कुमार, अमरजीत सिंह और राजन गुप्ता शामिल हैं। कोषाध्यक्ष पद के लिए 5 उम्मीदवार मैदान में है इनमें राकेश चांडाल राजेश गुप्ता संजय गुप्ता सुनील गुप्ता और मानिक गुप्ता शामिल है।