Move to Jagran APP

स्कूली बच्चों ने सिगल यूज प्लास्टिक से तौबा करने का लिया संकल्प

जागरण संवाददाता, जम्मू: जम्मू नगर निगम के सहयोग से कॉरमल कान्वेंट स्कूल कुंजवानी ने सिगल यूज प्ला

By JagranEdited By: Published: Fri, 20 Dec 2019 09:35 AM (IST)Updated: Fri, 20 Dec 2019 09:35 AM (IST)
स्कूली बच्चों ने सिगल यूज प्लास्टिक से तौबा करने का लिया संकल्प

जागरण संवाददाता, जम्मू: जम्मू नगर निगम के सहयोग से कॉरमल कान्वेंट स्कूल कुंजवानी ने सिगल यूज प्लास्टिक व पॉलीथिन का इस्तेमाल बंद करने के प्रति जागरूक करने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें बच्चों को पॉलीथिन से फैलने वाले प्रदूषण के बारे में जागरूक करते हुए घरों से निकलने वाले कचरे से खाद बनाने की जानकारी दीं। इतना ही नहीं बच्चियों को गीले व सूखे कचरे को अलग-अलग करके घर में ही खाद बनाने का तरीका बताया।

loksabha election banner

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई। उसके बाद सुबह की सभा में छात्रों द्वारा अपने घरों से लाए गए सिगल यूज प्लास्टिक को जमा कराया गया। नगर निगम की टीम ने इसे लेते हुए स्कूल प्रबंधन तथा छात्राओं की प्रशंसा की। अधिकारियों ने छात्रों को बताया कि एकत्रित सामग्री सड़कों के निर्माण के लिए पौनी चक में नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया को भेजी जाएगी और इससे जम्मू-अखनूर मार्ग के निर्माण में इस्तेमाल किया जाएगा।

इस मौके पर जम्मू नगर निगम की स्वच्छ भारत कमेटी के चेयरमैन सूरज प्रकाश पाधा मुख्य अतिथि, निगम की पब्लिक हेल्थ एंड सेनिटेशन कमेटी के चेयरमैन बलदेव सिंह बलोरिया विशिष्ट अतिथि, कॉरपोरेटर प्रीतम सिंह भी मौजूद रहे। सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के नोडल ऑफिसर डॉ. जफर इकबाल तथा मास्टर जोरावर सिंह ने छात्रों को सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के बारे में बताया।

मुख्य अतिथि ने छात्रों को बताया कि शहर से निकलने वाले कचरे में कार्बनिक और अकार्बनिक सामग्री शामिल है। कार्बनिक सामग्री से मीथेन गैस बनाई जाती है। प्लास्टिक, प्लास्टिक तेल, मिट्टी के तेल से विशेष रूप से अकार्बनिक सामग्री तैयार किया जाता है। जीवाश्म ईंधन को बचाने के लिए बिटुमेन के स्थान पर प्लास्टिक तेल का उपयोग किया जाता है और मिट्टी के तेल से अन्य पेट्रोलियम उत्पादों को तैयार किया जाता है। जम्मू को बनाएंगे स्वच्छ शहर

बलोरिया ने छात्रों को स्वच्छ भारत मिशन को पूरा करने के लिए रसोई के कचरे को खाद में बदलने के लिए प्रोत्साहित किया और उन्हें कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने इस कार्यक्रम के लिए छात्राओं की सराहना की और नुक्कड़ नाटक का मंचन किया। उन्होंने कहा कि जम्मू को भारत के सबसे स्वच्छ शहरों में से एक बनाने के लिए हर प्रयास किया जाएगा। वक्ताओं ने प्रिसिपल स्वाति मारिया व छात्राओं की प्रशंसा करते हुए उम्मीद जताई कि छात्राएं घरों में भी परिवारजनों को जागरूक करते हुए शहर को साफ-सुथरा बनाने में सहयोग करेंगी। वहीं प्रिसिपल मारिया स्वाति ने निगम अधिकारियों का धन्यवाद किया। अंत में छात्राओं ने सिगल यूज प्लास्टिक व पॉलीथिन को तौबा कहने का संकल्प लिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.