पॉलीथिन लिफाफों को इकट्ठा कर शहर को बना रहे साफ-सुथरा
???? ???? ???? ?????? ?? ????? ??? ??? ????? ??? ????????? ?? ????? ????? ?? ??? ???? ?????? ??? ??????? ????? ???? ?? ??? ???????? ???? ????
जागरण संवाददाता, जम्मू : समाज सेवक केके वडेरा को जम्मू शहर में सिगल यूज प्लास्टिक को मुक्त बनाने के लिए जारी अभियान में सराहनीय कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया। उन्होंने शहर के विभिन्न इलाकों से कई किलो सिगल यूज प्लास्टिक एकत्र कर जम्मू नगर निगम के हवाले किया। इसके लिए उन्हें जम्मू नगर निगम ने गांधी जयंती के मौके पर सम्मानित किया गया। केके वडेरा सिगल यूज प्लास्टिक और पॉलीथीन लिफाफों का शहर के पार्को, गलियों, बाजारों से उठा कर उनका निष्पादन भी कर रहे हैं। वडेरा का उद्देश्य है कि जीते जी समाज की युवा पीढ़ी को यह संदेश देकर जाएं कि पर्यावरण को बचाना है तो पॉलीथिन से तौबा करना जरूरी है। पेड़-पौधे हैं तो जीवन बचेगा। इसके लिए वह स्कूली बच्चों को यह सीख देते हैं कि किसी के जन्मदिन पर पौधा उपहार में दें तो इससे युवा वर्ग जागरूक होंगे। वह विभिन्न स्कूलों में जाकर बच्चों में कपड़े के बैग बांटने के साथ उन्हें भाषण देकर प्रेरित भी कर रहे हैं। विभिन्न मोहल्लों, स्कूलों में पहुंच रहे केके वडेरा के प्रयासों की हर कोई सराहना कर रहा है। वडेरा का कहना है कि उनको पर्यावरण संरक्षण के लिए काम करने का शौक है। वर्षो से इस काम में जुटे हैं।