विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jammu Kashmir News: अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के चलते जम्मू में आज के लिए 'केबल कार सेवा' मुफ्त

By Jagran News Edited By: Monu Kumar Jha
Published: Mon, 22 Jan 2024 09:34 AM (IST)

Jammu News मंदिरों के शहर जम्मू में सैलानियों को आकर्षित करने के लिए बाहु इलाके से महामाया और महामाया से ...और पढ़ें

Jammu News: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के चलते जम्मू में आज के लिए 'केबल कार सेवा' मुफ्त। फाइल फोटो
Jammu News: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के चलते जम्मू में आज के लिए 'केबल कार सेवा' मुफ्त। फाइल फोटो

HighLights

  1. प्राण प्रतिष्ठा के चलते सरकार ने आधे दिन का अवकाश किया घोषित।
  2. लगी है चालीस करोड़ रुपये की लागत।
  3. पीरखोह से महामाया तक की रोपवे में 14 केबिन।
  4. सेवा निश्शुल्क होने से बड़ी संख्या में सैलानियों के उमड़ने की संभावना।

जागरण संवाददाता, जम्मू। मंदिरों के शहर जम्मू में सैलानियों को आकर्षित करने के लिए बाहु इलाके से महामाया और महामाया से पीरखोह तक शुरू की गई केबल कार सेवा को अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दिन मुफ्त कर दिया गया है। सोमवार को केबल कार में सफर करने वालों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।

प्राण प्रतिष्ठा के चलते सरकार ने आधे दिन का अवकाश किया घोषित

यह घोषणा जेके केबल कार कारपोरेशन ने रविवार को की। कारपोरेशन के प्रबंधक नूर मोहम्मद ने कहा है कि प्रभु श्रीराम की अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के चलते सरकार ने आधे दिन का अवकाश घोषित किया है।

 सेवा निश्शुल्क होने से बड़ी संख्या में सैलानियों के उमड़ने की संभावना 

वहीं, केबल कार कॉरपोरेशन ने भी एक दिन के लिए केबल कार सेवा को मुफ्त रखा है। एक दिन के लिए केबल कार सेवा निश्शुल्क होने से बड़ी संख्या में सैलानियों के उमड़ने की संभावना है।

जम्मू में यह केबल कार मुख्य आकर्षण

जम्मू को पर्यटन की दृष्टि से आत्मनिर्भर बनाने के लिए बाहूफोर्ट केबल कार प्रोजेक्ट काफी महत्वपूर्ण साबित हो रहा है। देश के विभिन्न हिस्सों से माता वैष्णो देवी की यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए जम्मू में यह केबल कार मुख्य आकर्षण है।

यह भी पढ़ें: Jammu News: जम्मू के राम भक्तों के लिए भारतीय रेलवे का बड़ा तोहफा, अयोध्या के लिए चलेंगी चार विशेष ट्रेनें

रोजाना यहां 250-300 सैलानी केबल कार की सैर करते हुए ऐतिहासिक पीरखोह मंदिर, बाहुफोर्ट स्थित काली माता के मंदिर व महामाया मंदिर के दर्शन करते हैं।

बाहुफोर्ट में म्यूजिक एंड लेजर शो शुरू होने से भी यह सर्किट विकसित हुआ है। केबल कार सेवा शुरू होने से जम्मू में पर्यटकों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है।

लगी है चालीस करोड़ रुपये की लागत

जम्मू कश्मीर केबल कार कारपोरेशन की ओर से संचालित रोपवे प्रोजेक्ट दो सेक्शन में बांटी गई है। चालीस करोड़ रुपये की लागत से करीब 1.6 किलोमीटर लंबी केबल कार प्रोजेक्ट में तीन टर्मिनल हैं।

पहला टर्मिनल पीरखोह, दूसरा महामाया मंदिर और तीसरा बाहु इलाके में बना है। पर्यटक बाहु इलाके या पीरखोह से रोपवे में बैठकर बावे वाली माता, पीरखोह गुफा, महामाया मंदिर सहित अन्य स्थलों का नजारा ले सकते हैं।

पीरखोह से महामाया तक की रोपवे में 14 केबिन

पीरखोह से महामाया पार्क तक रोपवे की लंबाई करीब 1,137 मीटर व महामाया पार्क से बाहुफोर्ट की लंबाई 453 मीटर है। पीरखोह से महामाया तक की रोपवे में 14 केबिन लगे हैं, जबकि महामाया से बाहुफोर्ट तक रोपवे में छह केबिन लगे हैं। प्रत्येक केबिन में छह लोगों के बैठने की क्षमता है।

यह भी पढ़ें: J&K Weather: श्रीनगर बना जम्मू... ठंड ने तोड़ा रिकॉर्ड, हल्की बारिश व बर्फबारी की आशंका; जानें मौसम का हाल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।